श्री बदरीनाथ धाम एवं श्री केदारनाथ धाम में होने वाली पूजा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू

Rajesh Pandey

देहरादून, 10 अप्रैल, 2025

श्री बदरीनाथ धाम एवं श्री केदारनाथ धाम में होने वाली पूजा की ऑनलाइन बुकिंग आज से श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की आधिकारिक वेबसाइट http://www.badrinath-kedarnath.gov.in पर शुरू हो गई है।

बीकेटीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया कि इस यात्रा वर्ष में श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई तथा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खुल रहे हैं।

तीर्थयात्री मंदिर समिति की वेबसाइट से श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम में होने वाली प्रातः कालीन, सायं कालीन तथा लंबी अवधि की पूजाओं की बुकिंग 30 जून की अवधि तक के लिए बुक कर सकते हैं। पूजा हेतु शुल्क में कोई भी बढ़ोतरी नहीं की गई है।

श्री बदरीनाथ धाम की पूजा में अभिषेक, महाभिषेक पूजा, वेदपाठ, गीता पाठ, विष्णुसहस्त्रनाम पूजा, चांदी आरती, स्वर्ण आरती, गीत गोविंद पाठ शयन आरती आदि शामिल हैं।

इसी तरह, श्री केदारनाथ धाम की पूजा में रुद्राभिषेक, लघु रुद्राभिषेक महामृत्युंजय पाठ, षोडशोपचार पूजा, सायं कालीन आरती आदि शामिल है। ऑनलाइन पूजा के शुल्क मंदिर समिति की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

बीकेटीसी की वेबसाइट पर अभी तक 93 पूजाएं ऑनलाइन बुक हुई हैं।

श्री बदरीनाथ धाम के लिए कुल 32 महाभिषेक तथा अभिषेक पूजा तथा केदारनाथ हेतु 61 षोडशोपचार पूजा बुक हुई हैं।

इंटरनेट कोऑर्डिनेटर दीपेन्द्र रावत के अनुसार श्री बदरीनाथ धाम के लिए 30 फीसदी तथा श्री केदारनाथ धाम के लिए 20 फीसदी पूजाएं ऑनलाइन बुक हो रही हैं।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *