उत्तराखंड में बढ़ रहे स्थानीय आजीविका और रोजगार के अवसरः धामी

Rajesh Pandey
  • उत्तराखंड में बेरोजगारी दर में ऐतिहासिक कमी
  • ‘एक जनपद, दो उत्पाद’ और स्थानीय आजीविका
  • हाउस ऑफ हिमालयाज: पारंपरिक उत्पादों को नई पहचान
  • नई नीतियों से मजबूत हो रही स्थानीय अर्थव्यवस्था
  • प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास
  • आदि कैलाश और शीतकालीन यात्रा को बढ़ावा
  • नंदा देवी यात्रा और कुम्भ की तैयारी
  • स्टार्टअप और इनोवेशन के लिए नई पहल
  • युवाओं को नौकरी देने वाला बनाने का लक्ष्य
देहरादून, 10 अप्रैल 2025
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दस अप्रैल 2025 को मुख्य सेवक सदन में आयोजित ओहो हिल यात्रा के चौथे संस्करण “रजत से स्वर्ण की ओर’’ के समापन कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए छात्र-छात्राओं को सम्बोधित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें उत्तराखंड राज्य स्थापना का रजत जयंती वर्ष मनाने के साथ ही अपने प्रदेश को प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ना है।
मुख्यमंत्री के संबोधन की खास बातें
  • सरकार ने प्रदेश की बेरोजगारी दर में रिकॉर्ड 4.4 प्रतिशत की कमी लाकर राष्ट्रीय औसत को भी पीछे छोड़ा है।
  • ‘एक जनपद, दो उत्पाद’ योजना से स्थानीय आजीविका के अवसर बढ़ रहे हैं।
  • ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ ब्रांड के माध्यम से पारंपरिक उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक पहचान मिल रही है।
  • ‘स्टेट मिलेट मिशन’, ‘फार्म मशीनरी बैंक’, ‘एप्पल मिशन’, ‘नई पर्यटन नीति’, ‘नई फिल्म नीति’, ‘होम स्टे’, ‘वेड इन उत्तराखंड’ और ‘सौर स्वरोजगार योजना’ से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, खेल, पेयजल और हवाई कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने का कार्य तेजी से हो रहा है।
  • प्रधानमंत्री के प्रोत्साहन से राज्य में आदि कैलाश एवं शीतकालीन यात्रा को नई गति मिली है।
  • राज्य सरकार पर वर्ष 2026 में नंदा देवी यात्रा तथा 2027 में कुम्भ के भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन की बड़ी जिम्मेदारी है|
  • राज्य सरकार ने प्रदेश में स्टार्टअप और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापित किए हैं।
  • स्टार्टअप की सहायता के लिए ₹200 करोड़ के वेंचर फंड की भी व्यवस्था की गई है।
  • हमारा उद्देश्य है कि युवा केवल नौकरी ढूंढने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले भी बनें।
इस अवसर पर महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी, डायरेक्टर एस.ओ.ए रवि भटनागर, प्रदेशभर से आए छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं शिक्षक आदि उपस्थित रहे।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *