प्रतियोगी परीक्षा की खबरः UKPSC ने इन परीक्षाओं को स्थगित किया

Rajesh Pandey

हरिद्वार। 07 अप्रैल, 2025

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने प्रवक्ता, राजकीय पॉलीटेक्निक एवं सहायक शोध अधिकारी, लोक निर्माण विभाग (समूह ‘ख’)  परीक्षा-2024 के तहत विभिन्न चरणों की लिखित (मुख्य) परीक्षा (वस्तुनिष्ठ प्रकार) को स्थगित कर दिया है।

आयोग के अनुसार, परीक्षा कैलेंडर के अनुसार ये परीक्षाएं 17 अप्रैल, 30 मई, 12 जुलाई, 13 जुलाई तथा 24 अगस्त व 31 अगस्त, 2025 को दो सत्रों में (पूर्वान्ह 09:00 बजे से मध्यान्ह 12:00 बजे तक तथा अपराह्न 02:00 बजे से 05:00 बजे तक) आयोजित कराया जाना प्रस्तावित था।

अधिक जानकारी के लिए देखेंः आयोग की विज्ञप्ति

आयोग की विज्ञप्ति में बताया गया, इस परीक्षा के संबंध में उच्च न्यायालय, नैनीताल में रिट याचिका दायर की गई है। 20 मार्च, 2025 को पारित अंतरिम आदेश के अनुपालन में प्रश्नगत परीक्षा के समस्त चरणों में आयोजित की जाने वाली परीक्षा को उच्च न्यायालय, नैनीताल द्वारा पारित किए जाने वाले अग्रिम आदेशों तक स्थगित किया जाता है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *