सत्रह मार्च से एनआईएम उत्तरकाशी में दो दिन के लिए जुटेंगे देशभर के चिकित्सा विशेषज्ञ

Rajesh Pandey
AIIMS Rishikesh Building

हाइपोक्सिया व माउंटेन मेडिसिन पर होगी व्यापक चर्चा

ऋषिकेश। 12 मार्च, 2025

एम्स ऋषिकेश 17 मार्च से दो दिन के लिए माउंटेन मेडिसिन और हाइपोक्सिया विषय पर एन.आई.एम. (नेहरू पर्वतारोहण संस्थान ) उत्तरकाशी में राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित करेगा। इस कार्यक्रम में देशभर के चिकित्सा विशेषज्ञ, माउंटेन मेडिसिन और हाइपोक्सिया से ग्रसित रोग और उसके निदान पर चर्चा करेंगे।

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों और पर्वतारोहियों को ऑक्सीजन की कमी से अक्सर विभिन्न प्रकार की समस्या आ जाती हैं। इनमें हाइपोक्सिया और माउंटेन मेडिसिन से संबंधित समस्याएं प्रमुख हैं।

हाइपोक्सिया एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर के ऊतकों को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है। यह पूरे शरीर या शरीर के किसी विशेष हिस्से को प्रभावित कर सकता है।

इस विषय पर सम्मेलन का आयोजन इंडियन सोसाइटी ऑफ हाइपोक्सिया एंड माउंटेन मेडिसिन (आई.एस.एच.एच.एम.), एम्स ऋषिकेश का शरीर क्रिया विज्ञान विभाग और नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एन.आई.एम) द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है।

एम्स ऋषिकेश के शरीर क्रिया विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. लतिका मोहन ने बताया कि 17 और 18 मार्च हो आयोजित होने जा रहे इस सम्मेलन का उद्देश्य पर्वतीय इलाकों में रहने वाले स्थानीय लोगों, पर्वतारोहियों, तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और राज्य के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ड्यूटी दे रहे सैन्य कर्मियों के स्वास्थ्य और बीमारियों पर चर्चा कर बेहतर परिणाम खोजना है।

उन्होंने बताया कि इस दो दिवसीय सम्मेलन के दौरान देशभर के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों, मेडिकल क्षेत्रों के प्रमुख चिकित्सा विशेषज्ञ और शोधकर्ताओं द्वारा व्यापक चर्चा कर शोध-अध्ययन भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

प्रो. लतिका मोहन ने बताया कि इस आयोजन में नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी के प्राचार्य कर्नल अंशुमान भदौरिया का भी विशेष मार्गदर्शन रहेगा।

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *