UKSSSC भर्ती 2025: 416 समूह ग पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल से

Rajesh Pandey

देहरादून, 9 अप्रैल, 2025

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न विभागों में समूह ग के 416 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती से चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।

इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर दिनांक 15 मई, 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए- आयोग का विज्ञापन

पदनाम-सहायक समीक्षा अधिकारी,पटवारी,लेखपाल,ग्राम विकास अधिकारी व अन्य के लिखित प्रतियोगी परीक्षा के विज्ञापन हेतु क्लिक करें 

महत्वपूर्ण तिथियां

विज्ञापन प्रकाशन की तिथि  09 अप्रैल, 2025
ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारम्भ तिथि 15 अप्रैल, 2025
ऑनलाइन आवेदन करने की अन्तिम तिथि  15 मई, 2025
ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन करने की तिथि 18 मई से 20 मई, 2025 तक
लिखित परीक्षा की अनन्तिम तिथि 27 जुलाई, 2025

इन पदों के लिए मांगे आवेदन
सहायक समीक्षा अधिकारी (उत्तराखंड राज्यपाल सचिवालय), वैयक्तिक सहायक (उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग), सहायक अधीक्षक (महिला कल्याण विभाग), राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी) (राजस्व विभाग), राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल) (राजस्व विभाग),ग्राम विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास विभाग), ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (पंचायतीराज विभाग), स्वागती (उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद्), सहायक स्वागती (उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद्)।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *