CareerFeaturedNewsUttarakhand

राज्य निर्वाचन आयोग में समीक्षा अधिकारियों की भर्तियां, ऑनलाइन आवेदन शुरू

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया विज्ञापन, आवेदन की अंतिम तिथि 19 सितंबर

हरिद्वार। न्यूज लाइव ब्यूरो

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने राज्य निर्वाचन आयोग में समूह ‘ख’ के अन्तर्गत समीक्षा अधिकारी के रिक्त दो पदों पर सीधी भर्ती के माध्यम से चयन के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया है।

देखें- आयोग की विज्ञप्ति

देखें- पदों के लिए आयोग का विज्ञापन

पात्र अभ्यर्थियों से इन पदों के लिए 30 अगस्त, 2024 से दिनांक 19 सितम्बर, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन आमांत्रित किए गए हैं।

ऑनलाइन आवेदन के क्रम में प्रमुख तिथियां निम्नवत् हैः-

1. विज्ञापन प्रकाशन एवं ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ होने की तिथि 30 अगस्त, 2024

2. ऑनलाइन आवेदन किये जाने की अंतिम तिथि- 19 सितम्बर, 2024 (रात्रि 11:59:59 बजे तक)

3. शुल्क जमा करने के अंतिम तिथि- 19 सितम्बर, 2024 (रात्रि 11:59:59 बजे तक)

4. ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन / परिवर्तन करने की तिथि 21 सितम्बर, 2024 से 30 सितम्बर 2024 (रात्रि 11.59.59 बजे) तक

प्रश्नगत पदों के लिए इच्छुक / पात्र अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने से पूर्व आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov.in पर प्रसारित विस्तृत विज्ञापन में वर्णित समस्त शर्तों/ निर्देशों का भली-भांति अवलोकन कर लें। ऑनलाइन आवेदन करते समय उत्पन्न समस्याओं के समाधान हेतु अभ्यर्थी ukpschelpline@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button