लोकसभा चुनाव की समीक्षा करने उत्तराखंड पहुंचे कांग्रेस पर्यवेक्षक

Rajesh Pandey

डोईवाला। न्यूज लाइव

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक पूर्व सांसद पीएल पुनिया लोकसभा चुनाव 2024 की समीक्षा करने के लिए गुरुवार सुबह जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

पर्यवेक्षक तीन दिन तक प्रदेश कांग्रेस कार्यालय,देहरादून में पांचों लोकसभा के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव की समीक्षा करेंगे। मालूम हो कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उत्तराखंड की सभी पांचों सीटों पर हार गई थी। प्रदेश के सभी नेताओं से वार्ता करने के बाद एक विस्तृत रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को सौंपी जाएगी।

स्वागत करने वालों में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, देहरादून महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी, पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रदेश सचिव सागर मनवाल, वरिष्ठ नेता अब्दुल रज़्ज़ाक, डोईवाला नगर अध्यक्ष करतार नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, मंडलम अध्यक्ष तेजपाल सिंह मोंटी, मोहम्मद कैफ,आशा मनोरमा डोबरियाल, गोदावरी थापली, प्रिया थापा, लक्ष्मी डुंगरियाल,चन्द्र प्रकाश काला,आशीष राणा, महिपाल रावत, शुभम काम्बोज आदि शामिल थे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *