By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: नगर निकाय चुनावः भाजपा कल शाम तक घोषित कर सकती है प्रत्याशियों के नाम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Election > नगर निकाय चुनावः भाजपा कल शाम तक घोषित कर सकती है प्रत्याशियों के नाम
ElectionFeaturedUttarakhand

नगर निकाय चुनावः भाजपा कल शाम तक घोषित कर सकती है प्रत्याशियों के नाम

Rajesh Pandey
Last updated: December 26, 2024 8:25 pm
Rajesh Pandey
1 year ago
Share
SHARE

देहरादून। न्यूज लाइव

भाजपा शुक्रवार शाम तक निकाय चुनाव को लेकर पार्टी के सभी अधिकृत प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने वाली है। भाजपा मातृ शक्ति के आरक्षण से भी अधिक महिलाओं को मौका देगी। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, दो दिन की चर्चा के बाद अब तक पार्टी ने सभी निकाय सीटों के लिए नामों का पैनल तैयार कर लिया है। प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष के सभी नामों पर अंतिम निर्णय लेने के अतिरिक्त निगम महापौर के नामों को संस्तुति के लिए केंद्रीय नेतृत्व के पास जाना है।

उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि कल शाम तक सभी नाम केंद्र से हमारे पास पहुंच जाएंगे। इसके बाद निगमों के साथ पालिका अध्यक्षों एवं नगर पंचायत अध्यक्षों के सभी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। जहां तक सवाल है पार्षदों, सभासदों और वार्ड मेंबर का तो उन पर भी लगभग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लिहाजा उनके अधिकांश नामों की घोषणा भी शुक्रवार तक हो जाएगी।

महिलाओं को प्रतिनिधित्व के सवाल पर उन्होंने कहा कि मातृ शक्ति का आशीर्वाद हमेशा भारतीय जनता पार्टी को मिलता रहा है। हमारी केंद्र की मोदी और राज्य की धामी सरकार ने महिला हित में शानदार काम किए हैं। हमारा सौभाग्य है कि पार्टी में महिला आरक्षित सीटों से अलग भी कई सामान्य सीटों पर मातृ शक्ति के नाम पर विचार हो रहा है। लिहाजा जब प्रत्याशियों की अंतिम सूची सामने आएगी तो महिला उम्मीदवारों की संख्या, उनको दिए 33 फीसदी अधिकार से भी अधिक नजर आएंगी।

उम्मीदवारों की अधिकता और नए शामिल दावेदारों के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि क्योंकि हम जीतने वाले दल है। लिहाजा हमारे यहां प्रत्याशियों की संख्या अधिक होना लाजमी है और यह शुभ संकेत भी है। वरना कई दल तो ऐसे हैं जिनको तो उम्मीदवार भी नहीं मिल रहे हैं। जहां तक सवाल है नए पुराने दावेदारों का तो, पार्टी के प्रति प्रतिबद्धता, जनता में लोकप्रियता के साथ जीत की संभावनाओं को भी आंका जाएगा। बेहद खुशी की बात है कि अब तक सभी तय प्रक्रियाओं के अनुसार ही हमने नामों को तय किया है। जिसे सर्वसम्मति के साथ सार्वजनिक करने के बाद सभी एकजुटता से उसे जिताने में जुट जाएंगे।

भाजपा ने नगर पंचायत, पालिका के प्रत्याशियों के नाम को दिया अंतिम रूप

देहरादून। भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में निकाय चुनाव प्रत्याशियों के पैनल पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में नगरपालिका, नगर पंचायत के नामों पर मुहर लगाते हुए, निगम महापौर के नामों को संस्तुति के लिए केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया है।

पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक की जानकारी देते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वर्चुअली शामिल हुए। बैठक में पार्टी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, त्रिवेंद्र सिंह रावत, विजय बहुगुणा, तीरथ सिंह रावत, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, नैनीताल सांसद अजय भट्ट, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, खिलेंद्र चौधरी, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार महिला मोर्चा अध्यक्ष आशा नौटियाल उपस्थित रहे।

बैठक में प्रदेश के सभी निगमों के महापौर, पालिका अध्यक्ष एवं नगर पंचायत अध्यक्ष को लेकर सामने आए नामों के पैनल पर विस्तृत विमर्श किया गया। जिसमें सर्वसम्मिति से सभी पालिका एवं नगर पंचायत के अध्यक्ष उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। वहीं निगम महापौर के नामों का पैनल केंद्रीय नेतृत्व की सहमति के लिए भेजा गया है।

You Might Also Like

सैनिटरी वेस्ट मैनेजमेंट के लिए सार्वजनिक स्थानों पर रेड बिन लगाएंः सचिव
भर दो कॉपियां, चलाते रहो पेंसिल…
पुलिस कर्मियों के लिए आवास बनाएगी सरकार
Video- उत्तराखंडः यमुना की झील में डूब रहे लोहारी गांव की कहानी
उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को नई उड़ान दे रहा पैराग्लाइडिंग
TAGGED:BJP CandidatesBJP Candidates ListUttarakhand Local Bodies ElectionUttarakhnd BJP
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article मसूरी विंटर लाइन कार्निवाल 2024 का रंगारंग आगाज
Next Article जानिए, नगर निगम से लेकर नगर पंचायत तक के प्रत्याशी चुनाव में कितना धन खर्च कर सकते हैं
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?