उत्तराखंड में पांचों सीटों पर भाजपा, हरिद्वार में त्रिवेंद्र और नैनीताल में अजय भट्ट जीते

Rajesh Pandey

देहरादून। न्यूज लाइव

लोकसभा चुनाव 2014 में उत्तराखंड में हरिद्वार और नैनीताल सीट पर भाजपा उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है, वहीं तीन सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार भारी बढ़त बनाए हैं। हालांकि इन तीनों सीटों पर भी भाजपा की जीत निर्धारित मानी जा रही है, पर औपचारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।

उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीटों पर जनता ने भाजपा के पक्ष में जनादेश दिया है। हालांकि तीन सीटों टिहरी गढ़वाल, गढ़वाल और अल्मोड़ा की औपचारिक घोषणा होना बाकी है।

राज्य में हरिद्वार सीट पर भाजपा उम्मीदवारी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह रावत को 164056 मतों के भारी अंतर से हरा दिया है। त्रिवेंद्र को  653808 वोट मिले। वीरेंद्र सिंह रावत पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे हैं। इस चुनाव में हरीश रावत की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। रावत ने पूरे चुनाव में केवल हरिद्वार सीट पर ही चुनावी अभियान चलाया। उनका राज्य की किसी अन्य सीट पर फोकस नहीं रहा। इसको लेकर कांग्रेसियों में नाराजगी भी रही।

वहीं, उत्तराखंड की  नैनीताल ऊधमसिंह नगर सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी 334548 वोट से हराया। भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने 772671 वोट हासिल किए।

देखें अभी तक की स्थिति

ConstituencyConst. No.Leading CandidateLeading PartyTrailing CandidateTrailing PartyMarginStatus
Almora3AJAY TAMTA
Bharatiya Janata Partyi
PRADEEP TAMTA
Indian National Congressi
225893Result in Progress
Garhwal2ANIL BALUNI
Bharatiya Janata Partyi
GANESH GODIYAL
Indian National Congressi
155839Result in Progress
Haridwar5TRIVENDRA SINGH RAWAT
Bharatiya Janata Partyi
VIRENDRA RAWAT
Indian National Congressi
164056Result Declared
Nainital-Udhamsingh Nagar4AJAY BHATT
Bharatiya Janata Partyi
PRAKASH JOSHI
Indian National Congressi
334548Result Declared
Tehri Garhwal1MALA RAJYA LAKSHMI SHAH
Bharatiya Janata Partyi
JOT SINGH GUNSOLA
Indian National Congressi
268347Result in Progress
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *