काशीपुर में वैश्य महासंघ ने मेयर पद पर शक्ति प्रकाश के लिए मांगा टिकट

Rajesh Pandey

काशीपुर। भारतीय वैश्य महासंघ ने शक्ति प्रकाश अग्रवाल की दावेदारी का समर्थन करते हुए भाजपा प्रदेश नेतृत्व से उन्हें काशीपुर मेयर सीट से टिकट देने की मांग की। महासंघ के पदाधिकारियों ने काशीपुर में पत्रकार वार्ता में कहा गया कि टिकट के लिए शक्ति प्रकाश सशक्त दावेदार हैं।

काशीपुर के बाजपुर रोड पर स्थित एक होटल में महासंघ से जुड़े पदाधिकारियों सौरभ अग्रवाल, राम प्रकाश अग्रवाल, सत्यम अग्रवाल, नवदीप विश्नोई, पुष्प अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, सुमित अग्रवाल आदि ने शक्ति प्रकाश के समर्थन में एकजुटता दिखाते हुए भाजपा से उनको मेयर पद का टिकट दिए जाने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि काशीपुर में शक्ति प्रकाश के पक्ष में माहौल बन रहा है।

वहीं,सर्राफा एवं स्वर्णकार एसोसिएशन ने भी शक्ति प्रकाश को समर्थन देते हुए भाजपा से उनको मेयर पद का प्रत्याशी बनाने की मांग की थी। शक्ति प्रकाश सर्राफा एवं स्वर्णकार एसोसिएशन के सचिव हैं। व्यवसायी शक्ति प्रकाश का कहना है कि वो पार्टी के पुराने सिपाही हैं और टिकट के लिए डिजर्व करते हैं, पार्टी उनके नाम पर गंभीरता से विचार करेगी। पूरा विश्वास है कि पार्टी उनको ही टिकट देगी।

उन्होंने बताया कि “उनके दादा लाला रामनिवास काशीपुर नगर पालिका के दो बार चेयरमैन रहे है। उनके दादा नें आजादी से पूर्व काशीपुर नगरपालिका के चेयरमैन रहते काशीपुर के विकास में अविस्मरणीय योगदान दिया। अपने दादा की तरह वो भी राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। विभिन्न चुनावों व राजनीतिक कार्यक्रमों में एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में भागीदारी करते हुए जनता की  निस्वार्थ भाव से सेवा की है।”

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *