काशीपुर मेयर सीट पर युवा व्यवसायी शक्ति प्रकाश ने की दावेदारी, भाजपा से मांगा टिकट

Rajesh Pandey

काशीपुर । उत्तराखंड में निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल चुनावी मोड में हैं। काशीपुर नगर निगम मेयर सीट सामान्य है। काशीपुर नगर निगम मेयर पद पर भाजपा से चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले दावेदारों की लंबी फेहरिस्त है। काशीपुर के प्रमुख व्यवसायी शक्ति प्रकाश अग्रवाल ने भी भाजपा से टिकट की दावेदारी की है।

प्रतिष्ठित व्यवसायी परिवार से ताल्लुक रखने वाले शक्ति प्रकाश राजनीति से लेकर अन्य सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर भागीदारी करते रहे हैं। समर्थकों के आग्रह पर शक्ति प्रकाश ने भाजपा पर्यवेक्षकों के सामने दमदार तरीके से मेयर के टिकट के लिए अपनी दावेदारी की है।

42 वर्षीय शक्ति प्रकाश अग्रवाल नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी रहे स्वर्गीय मुलप्रकाश अग्रवाल के सुपुत्र हैं। वह सराफा व्यवसाय के साथ ही रियल स्टेट कारोबार से जुड़े हैं। शक्ति अग्रवाल संघ की पृष्ठभूमि से आते हैं। विभिन्न संगठनों से भी जुड़े हैं। स्नातक की शिक्षा प्राप्त शक्ति अग्रवाल को मृदु व्यवहार की वजह से काशीपुर के लोग पसंद करते हैं।

शक्ति अग्रवाल बताते हैं, उनके दादा स्वर्गीय लाला रामनिवास काशीपुर नगर पालिका के दो बार चेयरमैन रहे हैं। उनके दादा ने आजादी से पूर्व काशीपुर नगरपालिका के चेयरमैन रहते काशीपुर के विकास में अविस्मरणीय योगदान दिया। अपने दादा की तरह वो भी राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। विभिन्न चुनावों व राजनीतिक कार्यक्रमो में सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में भागीदारी करते रहे हैं।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *