चारधाम यात्राः केदारनाथ धाम में अब तक 2.15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Rajesh Pandey

रुद्रप्रयाग। न्यूज लाइव

दस मई को कपाट खुलने के बाद से आठ दिन में 2,15,930 श्रद्धालुओं ने बाबा केदारनाथ के दर्शन कर लिए हैं, जिनमें 10 हजार 70 ने हेली सेवा, 47,806 ने घोड़े-खच्चरों, 1428 ने डंडी एवं 1851 श्रद्धालुओं ने कंडी के माध्यम से बाबा श्री केदार के दर्शन किए, जबकि 1,54,775 श्रद्धालु अब तक पैदल ट्रैक रूट से श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर चुके हैं।

प्रशासन के अनुसार, श्री केदारनाथ धाम में सुगम, सुरक्षित यात्रा के लिए राज्य सरकार, जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। पैदल मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं, जो किसी भी यात्री के बीमार या घायल होने पर तत्काल उपचार के लिए नजदीकी एम.आर.पी. में पहुंचा रहे हैं। गंभीर स्थिति वाले तीर्थयात्रियों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *