By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: श्रीहेमकुंट साहिब यात्रा की तैयारियांः चमोली के डीएम ने 18 किमी. पैदल चलकर व्यवस्थाएं जांचीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > श्रीहेमकुंट साहिब यात्रा की तैयारियांः चमोली के डीएम ने 18 किमी. पैदल चलकर व्यवस्थाएं जांचीं
FeaturedNewsUttarakhand

श्रीहेमकुंट साहिब यात्रा की तैयारियांः चमोली के डीएम ने 18 किमी. पैदल चलकर व्यवस्थाएं जांचीं

Rajesh Pandey
Last updated: May 17, 2024 8:54 pm
Rajesh Pandey
2 years ago
Share
SHARE

गोपेश्वर। न्यूज लाइव

श्री हेमकुंट साहिब की यात्रा शुरू होने से पहले चमोली के जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने विभागीय अधिकारियों के साथ गोविंदघाट गुरुद्वारा से श्री हेमकुंट साहिब तक 18 किलोमीटर पैदल चलकर यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्री हेमकुंट साहिब की यात्रा को सुगम और सुखद बनाने के लिए यात्रा से पहले पैदल मार्ग पर सभी व्यवस्थाओं को सुचारू किया जाए।

श्री हेमकुंट साहिब और लोकपाल मंदिर की यात्रा इस साल 25 मई से शुरू होगी।

श्री हेमकुंट साहिब गुरुद्वारा के आसपास अभी भी करीब 08 फीट बर्फ है। यहां लक्ष्मण मंदिर व हेमकुंट सरोवर भी पूरी तरह से बर्फ से ढका हुआ है, हालांकि सेना के जवानों ने श्री हेमकुंट साहिब मार्ग पर बर्फ हटाकर आवाजाही सुचारू कर दी है।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि पैदल यात्रा मार्ग पर मोड़ सुधारीकरण, रेलिंग, पार्किंग, घोड़ा पड़ाव तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेन शेल्टर, यात्री शेड, बेंच, साइनेज सहित बिजली, पानी, शौचालय, साफ सफाई, स्वास्थ्य और सुरक्षा की समुचित व्यवस्थाएं की जाएं। घोड़े-खच्चरों के लिए भी गर्म पानी की उचित व्यवस्था की जाए।

उन्होंने जल संस्थान को यात्रा मार्ग पर सभी स्टैंड पोस्ट और वाटर एटीएम में शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने इको विकास समिति को पुलना, भ्यूंडार, जंगल चट्टी, घांघरिया, अटलाकोटी में निर्मित नए शौचालयों में रंगरोगन और यात्रा मार्ग पर साफ सफाई, सभी सुलभ शौचालयों में बिजली और पानी की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

पुलिस विभाग को यात्रा के दौरान सुरक्षा के सभी इंतजाम करने, एसडीआरएफ के साथ डीडीआरएफ जवानों की भी तैनाती करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने घांघरिया हेलीपैड, थाना, चौकी, अस्पताल सहित यात्रा से जुड़ी अन्य तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया और श्री हेमकुंट साहिब, लोकपाल मंदिर और वैली ऑफ फ्लावर की यात्रा को सुखद बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए।

श्री हेमकुंट साहिब यात्रा मार्ग पर लोक निर्माण विभाग ने 84 डेंजर मोड़ में से 72 का सुधारीकरण कार्य पूर्ण कर दिया है। शेष कार्य प्रगति पर है। भ्यून्डार गांव में 165 मीटर लंबा पुल तैयार है। पुष्पावती नदी से घांघरिया के लिए नई पेयजल लाइन पर भी काम शुरू हो गया है। घांघरिया में घोड़े-खच्चरों के लिए बाइपास बनाया गया है। अटलाकोटी तल्ली और मल्ली में दो नए शौचालय बनाए गए हैं।

You Might Also Like

भूखा शेर और तीन बकरियां
सिपेट आकर मानवभारती के बच्चों ने जानीं, प्लास्टिक इंजीनियरिंग में करिअर की संभावनाएं
बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला
जिंदगियां बना रहे इन युवाओं से जरूर मिलिए
विश्व तंबाकू निषेध दिवसः एम्स ने कहा, नशे से बचने के लिए बेहतर सोच और मजबूत इच्छाशक्ति जरूरी
TAGGED:Gurdwara Sri Hemkunt SahibSri Hemkunt Sahib Yatra
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article World Hypertension Day 2024: हेल्दी फूड रखेगा आपको हेल्दी
Next Article चारधाम यात्राः केदारनाथ धाम में अब तक 2.15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?