By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: ‘दुनिया सरनौल तक है उसके बाद बड़ियाड़ है’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Uttarakhand > ‘दुनिया सरनौल तक है उसके बाद बड़ियाड़ है’
Uttarakhand

‘दुनिया सरनौल तक है उसके बाद बड़ियाड़ है’

Rajesh Pandey
Last updated: August 22, 2017 12:14 am
Rajesh Pandey
10 years ago
Share
SHARE
Arun Kuksaal
 डॉ. अरुण कुकसाल 

‘पलायन एक चिंतन’ अभियान के तहत रवांई के ‘बड़ियाड़’ क्षेत्र की यात्रा (13-16 जुलाई 2016) से लौटकर डॉ. अरुण कुकसाल की रिपोर्ट-रवांई-उत्तरकाशी जनपद की पश्चिमोेत्तर दिशा में स्थित संपूर्ण यमुना घाटी की ऐतिहासिक, सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक पहचान रवांई नाम से विख्यात है। दूसरे शब्दों में नौगांव, पुरोला एवं मोरी विकासखंडों के संयुक्त भू-भाग को रवांई कहा जाता है।

गढ़वाल के इतिहास में ‘रवांई’ को ‘रांई गढ़’ कहने का भी उल्लेख है। कहा ये भी जाता है कि ऊनी वस्त्रों को बनाने और उनको रंगने में रवांईजन सिद्धहस्त रहे हैं। रंगवाई से रवांई हुआ होगा। रवांई रणबाकुरों का मुल्क है। रणवाले से रवांई होने की भी संभावना है। इस तथ्य में दम है, क्योंकि रवांई के लोगों का आदि काल से ही राजसत्ता के प्रति हमेशा पंगा रहा है। ‘रयि’ शब्द प्राकृतिक एवं धन्य-धान्य से धनी क्षेत्र के अर्थ में भी है। इसलिए ‘रयि’ से रवांई होने की भी गुंजाइश है।

ऐतिहासिक तथ्य हैं कि महाभारत काल में रवांई क्षेत्र में कुलिन्द शासक सुबाहु का राज था जिसने पाडंवो को अनेक प्रकार से सहायता प्रदान की थी। पांडवों और कौरवो के इस क्षेत्र में लम्बे प्रवास के कारण रवांई के रीति-रिवाजों में महाभारत कालीन प्रभाव आज भी दिखाई देते हं। खूबसूरत घरों और मंदिरों से सजे-धजे रवांई क्षेत्र में प्रवाहित टौंस (सहायक नदी रुपिन-सुपिन) और यमुना नदी ने यहां के जन-जीवन को आर्थिक मजबूती के साथ सांस्कृतिक संपन्नता प्रदान की है।

इतिहास गवाह है कि एक तरफ राजसत्ता यहां की आर्थिक और सांस्कृतिक धरोहर को हड़पने की कोशिशे करता रहा तो दूसरी ओर राजतंत्र की संप्रभुता को यहां के लोग लगातार चुनौती देते रहे। गढ़वाल में ‘ढंडक’ (जनता द्वारा राजसत्ता की निरंकुश नीतियों का सामूहिक विरोध करना) शब्द की उत्पत्ति इसी क्षेत्र से हुई। सुन्दरता और सम्पन्नता जोखिम की जन्मदायी हैं, यह रवांई में आकर बखूबी समझा जा सकता है।

मानवीय सुन्दरता और प्रकृति-प्रदत सम्पन्नता को कुटिल एवं आतातायी समुदायों एवं शासकों से बचाये रखने के लिए स्थानीय लोगों के संघर्ष के कई निशान दर निशान रवांई में व्याप्त हैं। इसी तारतम्य में रवांई के लोगों का राडी (20 मई 1930) एवं तिलाड़ी (30 मई 1930) स्थल में जन-विद्रोह उनकी चरम अभिव्यक्ति थी, जिसमें 100 से ज्यादा लोगों ने राजशाही अन्याय का प्रतिरोध करते हुए जान गंवा दी थी।
रवांई की एक पट्टी का नाम है ‘बड़ियाड़’।

पुरोला विकासखंड में शामिल ‘बड़ियाड’ पट्टी 8 गांवों यथा- सर, ल्यौटाड़ी, डिंगाड़ी, किमडार, कसलो, पौंटी, छानिका और गोल से मिलकर बनी है। ग्राम पंचायत के हिसाब से ‘बड़ियाड़’ पट्टी में 3 ग्राम पंचायतें यथा- सर (सर, ल्यौटाडी एवं डिंगाडी), किमडार (किमडार एवं कसलो) और पौंटी ( पौंटी, छानिका एवं गोल) शामिल हैं। जनगणना 2011 के अनुसार बड़ियाड़ पट्टी की कुल आबादी 1363 है, जिसमें 253 (18.56 प्रतिशत) अनुसूचित जाति के व्यक्ति हैं। बड़ियाड़ पट्टी का कोई भी गांव सड़क से आज भी नहीं जुड़ पाया है।

जी हां, बड़ियाड़ के प्रत्येक ग्रामीण को विकासखंड पुरोला आने के लिए 35 किमी़. की दुर्गम पैदल दूरी तय करनी होती है। बरसात एवं बर्फबारी के महीनों में आवश्यक अनाज एवं सामान की व्यवस्था कर वे अपने ही घर-गांवों में दुबके रहकर शेष दुनिया से अंतर्ध्यान रहते हैं। ऐसे उदाहरण आम है कि जब ग्रामीण अपने बीमार परिवारजन को डंडी-कंडी से पैदल मार्गों के टूट जाने के कारण 35 किमी.दूर पुरोला के अस्पताल नहीं पहुंचा पाए।

बड़ियाड़ को सड़क मार्ग से जोड़ने के प्रथम प्रयास वर्ष 2008 में हुए थे। पर आज यह हाल है कि गंगताड़ी से सर गांव को जोड़ने वाली 12 किमी. की ये निर्माणाधीन सड़क सन् 2008 से मात्र 2 किमी. बनकर शासकीय लापरवाही के कारण दम तोड़ चुकी है। देश-प्रदेश में शिक्षा के रखवालों ने बड़ियाड़ क्षेत्र में आठवीं तक की प्रारंभिक व्यवस्था करके अपने दायित्वों की इतिश्री कर ली है। वर्तमान में इस संपूर्ण पट्टी में 8 प्राइमरी स्कूल एवं 4 जूनियर हाईस्कूल यथा- डिंगाडी, सर, पौंटी और किमडार गांव में हैं। बिडम्बना यह है कि कुल जमा 4 जूनियर हाईस्कूलों में 6 से 8 तक की कक्षाओं में मात्र 32 बच्चे अध्ययनरत हैं।

पौंटी में 2 और किमडार में शून्य छात्र संख्या होने के कारण स्कूल बंदी के कगार पर हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर पूरी पट्टी के लिए एक आर्युवेदिक केन्द्र सर गांव में है, जिसमें फार्मासिस्ट की नियुक्तिभर है। आंगनबाडी, महिला मंगल दलों से अधिकतर ग्रामीण परिचित भी नहीं है। पटवारी चौकी का भवन डिंगाडी गांव में बनने के बाद पटवारी अपने निवास कम कार्यालय में प्रवेश के लिए भी कभी नहीं पहुंचे। नतीजन, इस पटवारी भवन की नियति उजड़ने के लिए ही है। एक अदद डाकघर खोलने की मांग बड़ियाड़ पट्टी के लोग वर्षों से करते आ रहे हैं।

उनकी पट्टी में भी पोस्ट आफिस होगा यह अभी उनका सपना ही है। देश की स्वतंत्रता के बाद से बडि़याड़ पट्टी आने वाले उच्च अधिकारियों में पूर्व में तैनात राजेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी औऱ अमित घोष जिलाधिकारी, टिहरी के नाम दर्ज हैं। राजनेता वोट मांगने ही आ जांए वही गनीमत है। जीतने के बाद विधायक की शक्ल कैसी हो जाती है, यहां के लोग नहीं जानते।

देश-प्रदेश के स्वच्छता अभियान के प्रति जागरूकता की एक तस्वीर यह भी है कि बडियाड़ पट्टी के 8 गांवों में किसी भी घर में शौचालय नहीं है। शौच के लिए शौचालय होते हैं, यह जानकारी अधिकतर ग्रामीणों (विशेषकर महिलाओं) को नहीं है। स्वजल परियोजना को पट्टी के सभी 8 गावों में शौचालय बनाने का जिम्मा है पर उनके नुमायंदे वर्षों से कहां सोये हैं, किसी को पता नहीं।

शिक्षक, फार्मासिस्ट और आंगनबाडी कार्यकर्ता गांवों में अपने-अपने कार्यदायित्वों के लिए आ जाए वो दिन विशेष होता है। वे अपनी संग्रांद बजाकर मनमर्जी से जब चाहे जहां चाहें चले जाएं कोई देखने और पूछने वाला नहीं है। बड़ियाड़ पट्टी में जीवन की दुश्वारियों का ये एक जिक्रभर है। उनके जीवन की जीवटता और जीवन्तता को आप भी महसूस करें, आइये, ‘पलायन एक चिंतन’ अभियान के माध्यम से आपको लिए चलता हूं सर बड़ियाड़ पट्टी की ओर…

You Might Also Like

ऋषिकेश का सरकारी अस्पतालः इलाज में लापरवाही और अमानवीय व्यवहार की शिकायत पर जांच के आदेश
अनुसंधान और समाधान एम्स ऋषिकेश जैसे संस्थानों की प्राथमिकता होनी चाहिए: राष्ट्रपति
लहसुन नमक की चटनी के साथ खाइए पहाड़ की काखड़ी
हरीश रावत बोले, मेरे पास बहुत समय है…अब यह काम करूंगा
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो इन पुराने प्रश्न पत्रों को भी देख सकते हैं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article Public transport in Uttarakhand Part-2
Next Article Public Transport in Uttarakhand Part- 3
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?