FeaturedhealthNews

बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग

पिथौरागढ़ के मुन्स्यारी में नमन कार्यक्रम के तहत दिया गया दो दिन का प्रशिक्षण

मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। न्यूज लाइव ब्यूरो

मानसिक स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए चल रहे नमन कार्यक्रम के तहत बीते सप्ताह आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दो दिन का प्रशिक्षण दिया गया। इस कार्यक्रम में निम्हांस बैंगलुरू (The National Institute of Mental Health and Neuro-Sciences), एम्स ऋषिकेश (AIIMS Rishikesh), कर्नाटक सरकार, उत्तराखंड सरकार और आश्रय हस्त ट्रस्ट के सदस्य शामिल रहे।

इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बाल मानसिक स्वास्थ्य पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि छोटे बच्चों के मानसिक विकास में उनकी भूमिका क्या है। साथ ही, बच्चों के साथ उनका व्यवहार क्या होना चाहिए। बच्चों को कुछ नया सिखाने के कौन से तरीके हैं। बच्चों को किन बातों का अभ्यास कराया जाए। बच्चों के पोषण पर विशेष रूप से ध्यान देने को कहा गया।

‘नमन’ ग्रामीण समुदायों के लिए निम्हांस-एएचटी व्यापक मानसिक स्वास्थ्य कार्यवाही कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी तालुका और कर्नाटक के हसन जिले के बेलूर तालुका में मानसिक स्वास्थ्य आवश्यकताओं के लिए कार्य कर रहा है।

मानसिक स्वास्थ्य पर प्रशिक्षण के दौरान मुख्य बाल विकास परियोजना प्रभारी मीरा, सीएचसी मनोचिकित्सक डॉ. रामलिंग, मनोवैज्ञानिक शुभम भट्ट, एम्स ऋषिकेश के मनोचिकित्सक डॉ. संकल्प, क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट स्नेहा रॉय, नर्सिंग अधिकारी कीर्ति ने सहयोग प्रदान किया।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button