By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: बड़ी खबर: अब एम्स ऋषिकेश में हो रही छोटे बच्चों की हार्ट सर्जरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > बड़ी खबर: अब एम्स ऋषिकेश में हो रही छोटे बच्चों की हार्ट सर्जरी
FeaturedhealthNewsUttarakhand

बड़ी खबर: अब एम्स ऋषिकेश में हो रही छोटे बच्चों की हार्ट सर्जरी

Rajesh Pandey
Last updated: March 26, 2024 11:31 pm
Rajesh Pandey
2 years ago
Share
SHARE

ऋषिकेश। न्यूज लाइव

शिशु हृदय शल्य चिकित्सा (Pediatric Heart Surgery) की सुविधा भारत में बहुत कम अस्पतालों मे उपलब्ध है, जबकि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में यह सुविधा अब तक उपलब्ध ही नहीं थी, लिहाजा मरीजों को दिल्ली, मुंबई, चंडीगढ़ जैसे महानगरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, यह स्थिति उपचार के लिए समय के साथ साथ आर्थिक रूप से सुविधाजनक नहीं थी। मगर एम्स ऋषिकेश में शिशु शल्य चिकित्सा सुविधा से उत्तराखंड व समीपवर्ती राज्यों के लोगों को काफी हद तक राहत मिली है।

एम्स ऋषिकेश के CTVS- Cardiothoracic and Vascular Surgery विभाग में हाल ही में शिशुओं के बेहद दुर्लभ और जटिलतम ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए।

Also Read : नींद नहीं आती है तो यह जानकारी आपके लिए है

Also Read : एम्स पहुंची डेढ़ साल की बच्ची, सांस की नली में 12 दिन से फंसा था मूंगफली का दाना

एम्स की विज्ञप्ति के अनुसार, हरिद्वार निवासी तीन वर्षीया बच्ची जो कि TOF, AVSD (TET CANAL) नामक जन्मजात बीमारी से ग्रसित थी, जिसमें बच्चे का शरीर नीला पड़ जाता है। बच्चे के माता- पिता उसके इलाज के लिए महानगरों के सभी बड़े अस्पतालों से निराश होकर आखिरी उम्मीद लेकर एम्स ऋषिकेश आए। यहां CTVS विभाग के बाल शल्य चिकित्सक डॉ. अनीश गुप्ता ने बच्ची की बीमारी की संपूर्ण जांच कराने के बाद अपनी टीम के साथ सफलतापूर्वक उपचार को अंजाम दिया। शल्य चिकित्सा के दौरान उसके दिल के दो वाल्व रिपेयर किए गए और दो छेद बंद किए, साथ ही फेफड़े में खून जाने का रास्ता खोला गया। हृदय की सफल जटिल शल्य चिकित्सा के बाद अब बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है।

Also Read : मिर्गी की बीमारीः यह है इलाज और बचाव का तरीका

Also Read : World Tuberculosis Day 2024 : समय रहते इलाज करा लिया तो दूर हो सकती टीबी की बीमारी

सीटीवीएस की उपविभागाध्यक्ष डॉ. नम्रता गौर ने बताया कि यह बच्ची DOWN SYNDROME( डाउन सिंड्रोम) से भी ग्रसित है। पहले इस तरह की बीमारियों से ग्रसित बच्चे इलाज के अभाव मे दम तोड़ देते थे, मगर अब एम्स ऋषिकेश में इस तरह की बीमारियों का सफल उपचार नियमित रूप से किया जा रहा है।

क्या है TET CANAL 

डॉ. अनीष गुप्ता के अनुसार यह एक जटिल बीमारी है, जबकि DOWN SYNDROME एक जेनेटिक बीमारी है। जिससे बच्चा दिमागी तौर से कमजोर होता है। TET CANAL और DOWN SYNDROME साथ में होने से समस्या और भी जटिल हो जाती है, क्योंकि एक तरफ दिल की बीमारी और दूसरी तरफ बच्चे का मानसिक रूप से कमजोर होना। ऐसे बच्चे समय पर चिकित्सा के अभाव में खासकर कम स्वास्थ्य सुविधाओं वाले उत्तराखंड जैसे राज्यों में अक्सर ज़िंदगी से हाथ धो बैठते हैं।

Also Read : AIIMS Rishikesh News: कंधे पर दो साल से थी सूजन, सर्जरी में साढ़े छह किलो का ट्यूमर निकला

Also Read : बच्चों में हड्डियों से जुड़ीं इन बीमारियों के बारे में जान लीजिए

उन्होंने बताया कि CTVS विभाग ने इस तरह की दुर्लभ बीमारियों की शल्य चिकित्सा पहले भी सफलतापूर्वक की है। एम्स अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना लागू होने के चलते मरीजों को आर्थिक कारणों से भी उपचार कराने में परेशान नहीं होना पड़ता। जनसाधारण को बच्चों के इस तरह की समस्या से ग्रसित होने की स्थिति में जागरूक रहने की आवश्यकता है।

  • यह न्यूज एम्स की विज्ञप्ति पर आधारित है।

Also Read : एम्स की सलाहः डेंगी से निपटने के लिए ये जरूरी काम कर लें

Also Read : AIIMS Rishikesh में किडनी, लीवर ट्रांसप्लांट की सुविधा होगी आसान

  • www.newslive24x7.com
  • Dugdugi Blogs I  Agriculture News I Health News I Career News
  • Phone No.: 9760097344
  • E-mail : newslive2019@gmail.com
  • Youtube- Dugdugi Rajesh
  • Facebook- Rajesh Pandey

You Might Also Like

भाजपा ने 69 हजार महिलाओं की पेंशन छीन ली: हरीश रावत
विधानसभा चुनावः कल होगी मतगणना, जानिए व्यवस्थाएं और नियम
उत्तराखंड में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, आयुष्मान कार्ड बनाने के काम में तेजी लाएं अफसर
गंगा और यमुना नदियाें को हाईकोर्ट ने जीवित व्यक्ति की मान्यता दी
Hindi Workshop ICAR-IISWC Dehradun: कंप्यूटर पर हिंदी ई-टूल्स के प्रभावी उपयोग के लिए एक दिवसीय कार्यशाला
TAGGED:CTVS- Cardiothoracic and Vascular SurgeryPediatric Cardiovascular ProceduresPediatric heart surgeryWhat is DOWN SYNDROMEWhat is pediatric heart surgery?What is TET CANAL
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article मिर्गी की बीमारीः यह है इलाज और बचाव का तरीका
Next Article चुनाव ड्यूटी में लगी गाड़ियों का किराया बढ़ाया, ड्राइवरों को भी मिलेगा मानदेय
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?