By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: AIIMS Rishikesh में एक अप्रैल से कटे होंठ और तालू की निःशुल्क सर्जरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > AIIMS Rishikesh में एक अप्रैल से कटे होंठ और तालू की निःशुल्क सर्जरी
FeaturedhealthNewsUttarakhand

AIIMS Rishikesh में एक अप्रैल से कटे होंठ और तालू की निःशुल्क सर्जरी

Rajesh Pandey
Last updated: March 28, 2024 6:37 pm
Rajesh Pandey
2 years ago
Share
SHARE

ऋषिकेश। न्यूज लाइव

जन्म से कटे होंठ और मुंह में कटे हुए तालू के मरीजों का एम्स ऋषिकेश में अब निःशुल्क ऑपरेशन किया जा सकेगा। इस मामले में ऑपरेशन स्माइल (आईएनसी) और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश के मध्य एमओयू साइन किया गया है।

Also Read : नींद नहीं आती है तो यह जानकारी आपके लिए है

Also Read : एम्स पहुंची डेढ़ साल की बच्ची, सांस की नली में 12 दिन से फंसा था मूंगफली का दाना

एम्स के बर्न और प्लास्टिक चिकित्सा विभाग ने जन्मजात कटे होंठ और मुंह में कटे तालू की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए शीघ्र ही विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस समस्या से ग्रसित लोगों की सर्जरी भी निःशुल्क की जाएगी। इस संबंध में एम्स और ऑपरेशन स्माइल (आईएनसी) के बीच समझौता किया गया है।

Also Read : एम्स की सलाहः डेंगी से निपटने के लिए ये जरूरी काम कर लें

Also Read : AIIMS Rishikesh में किडनी, लीवर ट्रांसप्लांट की सुविधा होगी आसान

एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह ने बताया जिन लोगों के कटे होंठ अथवा कटे तालू होते हैं, वह ढंग से भोजन नहीं कर पाते हैं और उन्हें बोलने में भी दिक्कत रहती है।

उन्होंने बताया, संस्थान के प्लास्टिक चिकित्सा विभाग मुहिम चलाकर सुनिश्चित करेगा कि जिन बच्चों व वयस्क लोगों केे जन्म के समय से ही कटे होंठ व कटे तालू की समस्या है, ऑपरेशन के माध्यम से उनकी इस समस्या का निदान किया जाए।

Also Read : AIIMS Rishikesh News: कंधे पर दो साल से थी सूजन, सर्जरी में साढ़े छह किलो का ट्यूमर निकला

Also Read : बच्चों में हड्डियों से जुड़ीं इन बीमारियों के बारे में जान लीजिए

ऑपरेशन स्माइल संस्था के कार्यकारी निदेशक अभिषेक सेन गुप्ता ने बताया, संस्था पिछले 40 वर्षों से निम्न और गरीब तबके के रोगियों की मदद के लिए विभिन्न कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन स्माइल का मानना है कि प्रत्येक बच्चा सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता युक्त सर्जरी कराने का अधिकार रखता है।

Also Read : मिर्गी की बीमारीः यह है इलाज और बचाव का तरीका

Also Read : World Tuberculosis Day 2024 : समय रहते इलाज करा लिया तो दूर हो सकती टीबी की बीमारी

एमओयू के बारे में बर्न और प्लास्टिक चिकित्सा विभाग की डाॅ. देवरती चट्टोपाध्याय ने बताया कि ऐसे मरीजों को सर्जरी के अलावा वाक उपचार (स्पीच थेरेपी), डेंटल उपचार, पोषण और व्यापक देखभाल की सुविधा भी निःशुल्क प्रदान की जाएगी।

उत्तराखंड के अलावा समीपवर्ती अन्य राज्यों के लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इस दौरान ऑपरेशन स्माइल (आई.एन.सी.) यूएसए की ओर से संस्था के कार्यकारी निदेशक व एसोसिएट उपाध्यक्ष (एशिया क्षेत्र) अभिषेक सेन गुप्ता, एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रो. मीनू सिंह, विधि अधिकारी प्रदीप चन्द्र पांडेय और बर्न व प्लास्टिक चिकित्सा विभाग की डॉ. देवरती चट्टोपाध्याय आदि मौजूद रहे।

  • www.newslive24x7.com
  • Dugdugi Blogs I  Agriculture News I Health News I Career News
  • Phone No.: 9760097344
  • E-mail : newslive2019@gmail.com
  • Youtube- Dugdugi Rajesh
  • Facebook- Rajesh Pandey

You Might Also Like

दुर्गाधार मंदिरः मां दुर्गा किसी भी विपत्ति से पहले ही गांव को सचेत कर देती हैं
उत्तराखंडः आयोग ने अनुवादक की नौकरी के लिए आवेदन मांगे
उत्तराखंड के सीएम रावत ने राष्ट्रपति से शिष्टाचार भेंट की
जब भेड़िये के गले में फंस गई हड्डी
कुम्भ के शाही स्नानों को सकुशल सम्पन्न कराना हम सभी की जिम्मेदारीः मुख्यमंत्री
TAGGED:AIIMS RISHIKESHCleft lip and cleft palateCleft Palate With Cleft LipHow is cleft lip diagnosed?Operation Smile
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article देखें, UKPSC की समूह ग के पदों वाली परीक्षा का महत्वपूर्ण अपडेट
Next Article एम्स ऋषिकेश में कैंसर पीड़ित बच्चों को सिखाया जा रहा योग
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?