
Uttarakhand Health Department Recruitment 2026: उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में 1046 पदों पर आउटसोर्स से तैनात होंगे कर्मचारी
Uttarakhand Health Department Recruitment 2026: देहरादून, 2 जनवरी 2026: चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने घोषणा की है कि विभाग के अंतर्गत रिक्त पड़े 1046 पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। ये नियुक्तियां आउटसोर्स के माध्यम से की जाएंगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत का कहना है, “हमारी सरकार अस्पतालों में आधुनिक उपकरण और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ पर्याप्त मानव संसाधन सुनिश्चित कर रही है। इन नियुक्तियों से न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं भी बेहतर होंगी।”
भर्ती का मुख्य विवरण
Uttarakhand Health Department Recruitment 2026: सरकार ने अस्पतालों में बुनियादी ढांचे के साथ-साथ मानव संसाधन पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया है। कुल 1046 पदों का विभाजन इस प्रकार है:
-
चतुर्थ श्रेणी कार्मिक (वार्ड ब्वॉय आदि): 680 पद
-
पर्यावरण मित्र (स्वच्छता कर्मी): 366 पद
Uttarakhand Health Department Recruitment 2026
जनपदवार रिक्तियों का विवरण
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, विभिन्न जिलों और महानिदेशालय में रिक्त पदों की स्थिति इस प्रकार है:
| जनपद/इकाई | चतुर्थ श्रेणी (वार्ड ब्वॉय) | पर्यावरण मित्र |
| हरिद्वार | 89 | 21 |
| नैनीताल | 196 | 136 |
| पिथौरागढ़ | 99 | 43 |
| चमोली | 131 | 43 |
| पौड़ी | 40 | 37 |
| उत्तरकाशी | 38 | 36 |
| अल्मोड़ा | 31 | 16 |
| चंपावत | 25 | 15 |
| बागेश्वर | 10 | 15 |
| स्वास्थ्य महानिदेशालय | 21 | 04 |
नोट: रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून और ऊधमसिंह नगर में भर्ती प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी है।













