Uttarakhand Health Department Recruitment 2026: उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग में 1046 पदों पर आउटसोर्स से तैनात होंगे कर्मचारी

Rajesh Pandey

Uttarakhand Health Department Recruitment 2026: देहरादून, 2 जनवरी 2026:  चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने घोषणा की है कि विभाग के अंतर्गत रिक्त पड़े 1046 पदों पर जल्द ही भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। ये नियुक्तियां आउटसोर्स के माध्यम से की जाएंगी। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत का कहना है, “हमारी सरकार अस्पतालों में आधुनिक उपकरण और बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ पर्याप्त मानव संसाधन सुनिश्चित कर रही है। इन नियुक्तियों से न केवल युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं भी बेहतर होंगी।”

भर्ती का मुख्य विवरण

Uttarakhand Health Department Recruitment 2026: सरकार ने अस्पतालों में बुनियादी ढांचे के साथ-साथ मानव संसाधन पर विशेष ध्यान देने का निर्णय लिया है। कुल 1046 पदों का विभाजन इस प्रकार है:

  • चतुर्थ श्रेणी कार्मिक (वार्ड ब्वॉय आदि): 680 पद

  • पर्यावरण मित्र (स्वच्छता कर्मी): 366 पद

Also Read: Uttarakhand High Court Group C Recruitment 2025: UKPSC ने हाईकोर्ट में समूह ‘ग’ के 24 पदों के लिए मांगे ऑनलाइन आवेदन

Uttarakhand Health Department Recruitment 2026

जनपदवार रिक्तियों का विवरण

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, विभिन्न जिलों और महानिदेशालय में रिक्त पदों की स्थिति इस प्रकार है:

जनपद/इकाईचतुर्थ श्रेणी (वार्ड ब्वॉय)पर्यावरण मित्र
हरिद्वार8921
नैनीताल196136
पिथौरागढ़9943
चमोली13143
पौड़ी4037
उत्तरकाशी3836
अल्मोड़ा3116
चंपावत2515
बागेश्वर1015
स्वास्थ्य महानिदेशालय2104

नोट: रुद्रप्रयाग, टिहरी, देहरादून और ऊधमसिंह नगर में भर्ती प्रक्रिया पहले ही शुरू की जा चुकी है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *