agricultureFeaturedUttarakhand

कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद के नेतृत्व में सीएम से मिले किसान

देहरादून। गन्ना मूल्य बढ़ाने पर मंगलवार को कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द के नेतृत्व में किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करके उनका आभार व्यक्त किया। बीते कल मुख्यमंत्री ने गन्ने की अगेती प्रजाती का मूल्य 355 रुपये प्रति कुन्तल तथा सामान्य प्रजाति का मूल्य 345 रुपये प्रति कुन्तल किया है।
अपने आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने प्रतिनिधिमंडल से कहा गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ने से प्रदेश के लाखों किसानों को फायदा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सितारगंज किसान सहकारी मिल का शुभारम्भ होने से हजारों किसान सीधे लाभान्वित होंगे। भविष्य में वहां एथेनॉल और बिजली का उत्पादन भी होगा।
उन्होंने कहा कि किसान परिवार से होने के नाते, मैं किसानों के दर्द को भली भांति जानता हूं। किसान हमारे अन्नदाता हैं। किसानों के हित में जो सम्भव हो, वे निर्णय लिए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजन रहा है कि देश का किसान आर्थिक रूप से सशक्त हो। किसानों के लिए केन्द्र सरकार अनेक योजनाएं चला रही है। किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड, किसान सम्मान निधि एवं अनेक योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द ने प्रदेश के किसानों की ओर से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि गन्ना किसानों के हित में मुख्यमंत्री ने बड़ा निर्णय लिया है। इस फैसले से किसानों के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दे रही है।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button