FeaturedUttarakhand

मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में सुनी समस्याएं

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान बुधवार सुबह निजी आवास नगला तराई खटीमा में आम जनता की समस्याएं सुनी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने फाइबर कम्पनी परिसर में पहुंचकर दीप प्रज्ज्वलित करते हुए बूथ कार्यक्रम शुरू किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार कई कदम उठा रही है। सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए कार्य हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार का राज्य को पूरा सहयोग मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रत्येक जनमानस के साथ हर दुख-सुख में खड़ी है। खटीमा नागरिक चिकित्सालय में एक हजार एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट लगा दिया गया है और पुराने अस्पताल में अस्थाई सैनिक कैन्टीन बनाई जा रही है, जिसे अगले माह नवम्बर तक संचालित कर दिया जाएगा।

इस दौरान  मुख्यमंत्री ने मगरमच्छ के हमले से मृत्यु के मामले में मृतक के परिजन लक्ष्मी देवी को तीन लाख रुपये का चेक अर्थिक सहायता के रूप में प्रदान किया।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button