FeaturedUttarakhandweather

उत्तराखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, लोगों को सावधान रहने की सलाह

देहरादून। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुछ पर्वतीय जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया। विभाग ने सोमवार दोपहर को जारी विज्ञप्ति में बताया है कि आज भी नैनीताल व चंपावत जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। अगले तीन-चार दिन उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ने की परिस्थितियां हैं।

विभाग ने 28 व 29 जून यानी मंगलवार व बुधवार  को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली,  बागेश्वर व पिथौरागढ़ जिलों में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। वहीं, इन दो दिनों में देहरादून, नैनीताल, चंपावत व पौड़ी जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

विभाग के अनुसार, भारी बारिश से संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन और चट्टान गिरने के कारण कहीं-कहीं सड़कों, हाईवे पर कटाव व अवरोध हो सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं नालों व नदियों का प्रवाह तेज हो सकता है। वहीं, निचले इलाकों में जलभराव हो सकता है।  विभाग ने नदियों व नालों के किनारों पर बसे लोगों को कहीं ओर जाने को कहा है। वहीं लोगों से कहा है कि नदियों व नालों के पास न जाएं। यात्रा के दौरान सावधानी बरतने को कहा है।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button