e-Zero FIR system Uttarakhand Cyber Crime: वित्तीय साइबर धोखाधड़ी के पीड़ितों को तुरंत मिलेगी सहायता , गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

Rajesh Pandey

 e-Zero FIR system Uttarakhand Cyber Crime

अब 1930 हेल्पलाइन या नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर प्राप्त शिकायतें देहरादून स्थित राज्य साइबर पुलिस स्टेशन में ई-जीरो एफआईआर के रूप में पंजीकृत होंगी 

पुलिस को गोल्डन ऑवर में तुरंत कार्रवाई करने, साक्ष्य संकलन शुरू करने तथा संदिग्ध लेन-देन को फ्रीज करने में सहायता मिलेगी

 e-Zero FIR system Uttarakhand Cyber Crime:  हरिद्वार, 07 मार्च, 2026ः  केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने हरिद्वार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड में ई जीरो एफआईआर प्रणाली का भी शुभारंभ किया।
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 173 के अंतर्गत शुरू की जा रही ई-जीरो एफआईआर प्रणाली विशेष रूप से एक लाख से अधिक की वित्तीय साइबर धोखाधड़ी के पीड़ितों को त्वरित सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से विकसित की गई है।
 e-Zero FIR system Uttarakhand Cyber Crime: अब 1930 हेल्पलाइन या नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर प्राप्त शिकायतें देहरादून स्थित राज्य साइबर पुलिस स्टेशन में ई-जीरो एफआईआर के रूप में पंजीकृत होंगी। इसके बाद सीसीटीएनएस के माध्यम से संबंधित थाने को तत्काल प्रेषित की जाएंगी।
इससे पुलिस को गोल्डन ऑवर में तुरंत कार्रवाई करने, साक्ष्य संकलन प्रारम्भ करने तथा संदिग्ध लेन-देन को फ्रीज करने में सहायता मिलेगी, जिससे ठगे गए धन की अधिक से अधिक रिकवरी की संभावना बढ़ेगी।

जानिए खास बातें

यह नई प्रणाली भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 173 के तहत काम करेगी। इसकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि पीड़ित को अब FIR दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

  • त्वरित कार्रवाई (Golden Hour): साइबर अपराध में पहले कुछ घंटे, जिन्हें गोल्डन ऑवर कहते हैं, सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। ई-जीरो एफआईआर से पुलिस बिना समय गंवाए बैंक खातों को फ्रीज कर सकेगी।

  • सीधा पंजीकरण: 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करते ही शिकायत देहरादून स्थित राज्य साइबर पुलिस स्टेशन में रजिस्टर हो जाएगी।

  • पारदर्शिता: CCTNS के माध्यम से यह जानकारी संबंधित थाने को भी तुरंत मिल जाएगी, जिससे साक्ष्य संकलन (Evidence Collection) आसान होगा।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *