By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: Uttarakhand Blind Football Players Indian Team 2026: चार खिलाड़ियों को जापान में होने वाली एशिया चैंपियनशिप के सेलेक्शन कैंप का बुलावा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > News > Uttarakhand Blind Football Players Indian Team 2026: चार खिलाड़ियों को जापान में होने वाली एशिया चैंपियनशिप के सेलेक्शन कैंप का बुलावा
NewssportsUttarakhand

Uttarakhand Blind Football Players Indian Team 2026: चार खिलाड़ियों को जापान में होने वाली एशिया चैंपियनशिप के सेलेक्शन कैंप का बुलावा

Rajesh Pandey
Last updated: January 21, 2026 5:50 pm
Rajesh Pandey
3 months ago
Share
SHARE

Uttarakhand Blind Football Players Indian Team 2026: देहरादून, 21 जनवरी, 2026ः उत्तराखंड के खेल जगत के लिए एक और गौरवशाली खबर सामने आई है। जापान के ओसाका शहर में अप्रैल 2026 में आयोजित होने वाली IBSA एशिया ओशिआनिया चैंपियनशिप (डिवीजन 1) के लिए उत्तराखंड के चार फुटबॉल खिलाड़ियों को इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल टीम के सेलेक्शन कैंप में आमंत्रित किया गया है।

Contents
इन खिलाड़ियों को मिला मौकाकेरल में लगेगा चयन कैंपकोच नरेश नयाल के निर्देशन में ट्रेनिंग

Uttarakhand Blind Football Players Indian Team 2026: इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन ने उत्तराखंड के इन प्रतिभावान खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर यह बुलावा भेजा है।

Naresh Singh Nayal: ब्लाइंड फुटबॉल कोच नरेश सिंह नयाल को मिली तीन अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में अहम जिम्मेदारी

इन खिलाड़ियों को मिला मौका

Uttarakhand Blind Football Players Indian Team 2026: चयन कैंप के लिए जिन खिलाड़ियों को फेडरेशन का पत्र प्राप्त हुआ है, उनमें शामिल हैं:

  • सोवेंद्र भंडारी: टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी, जो 2015 से भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं।

  • शिवम सिंह नेगी

  • साहिल

  • आदित्य सजवान (गोलकीपर)

केरल में लगेगा चयन कैंप

इन खिलाड़ियों के चयन के लिए आगामी 16 से 18 फरवरी 2026 तक केरल के कोच्चि शहर में विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी कैंप में ही रुकेंगे और अपनी तैयारियों को पुख्ता करेंगे। इसके अलावा, खिलाड़ी मार्च के अंत में फ्रांस के साथ एक मैत्री मैच (Friendly Match) भी खेलेंगे, जो अंतरराष्ट्रीय अनुभव के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण होगा।

कोच नरेश नयाल के निर्देशन में ट्रेनिंग

ये चारों खिलाड़ी देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (NIEPVD) के कैंपस में कोच नरेश सिंह नयाल के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास करते हैं। कोच नयाल ने खिलाड़ियों की मेहनत पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि ये चारों खिलाड़ी एक बार फिर भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने में कामयाब होंगे।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर उत्तराखंड ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट अनंत प्रकाश मेहरा ने गहरा हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ-साथ उनके कोच नरेश नयाल के प्रयासों की भी सराहना की और खिलाड़ियों को जापान में होने वाली चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं।

You Might Also Like

नवजात को ठंड से बचाने के लिए कंगारू की तरह देखरेख का तरीका अपनाएं
देहरादून में सर्वे चौक के पास बन रही पार्किंग, गाड़ियां खड़ी होने लगीं
देहरादून नगर निगम की जमीन पर खड़े 36 पेड़ काटे, मुकदमा दर्ज
आपदा प्रबंधन के लिए उत्तराखंड में खुलेगा शोध संस्थानः मुख्यमंत्री
उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग में नौकरियां
TAGGED:Blind Football Selection Camp KochiIBSA Asia Oceania Championship 2026Indian Blind Football FederationUttarakhand Blind Football
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article Weather Alert January 2026: उत्तराखंड में वर्षा और बर्फबारी का पूर्वानुमान, तेज हवाओं का भी अलर्ट
Next Article Jammu Kaladi GI Tag News: ‘जम्मू का मोज़ेरेला’ अब छुएगा विदेशी आसमान: कलाडी को वैश्विक पहचान दिलाने की तैयारी शुरू
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?