School Building Reconstruction Uttarakhand: पांच जिलों के इन 16 स्कूल भवनों का किया जाएगा पुनर्निर्माण, साढ़े पांच करोड़ से ज्यादा मंजूर

Rajesh Pandey
Uttarakhand primary teacher counseling

School Building Reconstruction Uttarakhand: देहरादून, 10 फरवरी, 2026: उत्तराखंड में प्राथमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत जर्जर हो चुके 16 प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का शीघ्र पुनर्निर्माण किया जाएगा। प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इसके लिए ₹568.85 लाख की भारी-भरकम धनराशि मंजूर करने की घोषणा की है।

डॉ. रावत ने बताया कि सरकार का लक्ष्य नौनिहालों को बेहतर शिक्षा के साथ-साथ सुरक्षित और आधुनिक भौतिक संसाधन उपलब्ध कराना है। इसके तहत न केवल शिक्षकों की तैनाती की जा रही है, बल्कि विद्यालयों के बुनियादी ढांचे (Infrastructure) को भी दुरुस्त किया जा रहा है।

जनपदवार स्वीकृत बजट का विवरण

School Building Reconstruction Uttarakhand: पुनर्निर्माण के लिए राज्य के पांच जिलों के 16 विद्यालयों का चयन किया गया है, जिसका विवरण निम्नवत है:

जनपदविद्यालय का नामस्वीकृत धनराशि (लाख में)
रुद्रप्रयागराजकीय प्राथमिक विद्यालय सुराड़ी, छतोड़ा, कमसाल, जसोली, सल्या₹32.00 प्रत्येक (कुल 160 लाख)
 राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय पौड़ीखाल₹40.30
पिथौरागढ़ राजकीय प्राथमिक विद्यालय लास्पासांई₹39.00
 राजकीय प्राथमिक विद्यालय गैला (कक्षा-कक्ष व प्रधानाध्यापक कक्ष)₹20.47
 राजकीय प्राथमिक विद्यालय मल्ला वल्थी₹20.30
टिहरी राजकीय प्राथमिक विद्यालय तिखोन₹34.86
 राजकीय प्राथमिक विद्यालय सौन्दकोटी मल्ली₹37.36
 राजकीय प्राथमिक विद्यालय मंजूरी डागर₹39.94
 राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय क्यारी-जमुंडा₹29.59
चमोली राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुभाषनगर₹77.11
देहरादून राजकीय प्राथमिक विद्यालय बद्रीपुर₹33.05
 राजकीय प्राथमिक विद्यालय बापूनगर जाखन₹36.87

कार्यदायी संस्थाएं एवं समय सीमा

School Building Reconstruction Uttarakhand: इन निर्माण कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग तथा पेयजल निगम को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। शिक्षा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी न की जाए और शासन स्तर से जल्द ही इसके औपचारिक आदेश भी जारी कर दिए जाएंगे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *