उत्तराखंडः सहकारिता विभाग में नौकरियां, आवेदन करें

Rajesh Pandey

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ‘ग’ में उत्तराखंड सहकारिता विभाग के तहत 73 पदों पर नियुक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

आयोग के अनुसार, राजकीय सहकारी पर्यवेक्षक के 64 रिक्त पदों, सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) / सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 के छह, गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के अन्तर्गत बीज परीक्षण सहायक के दो तथा फार्म पर्यवेक्षक के एक पद अर्थात कुल 73 रिक्त पदों पर चयन किया जाना है।

नियुक्तियों का विज्ञापन देखने के लिए क्लिक करें- नियुक्तियों के संबंध में विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन 24 जनवरी,2022 से आय़ोग की वेबसाइट पर शुरू होंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 09 मार्च, 2022 है। लिखित परीक्षा का अनुमानित समय अगस्त, 2022 है।

Key words:- Jobs in Uttarakhand, Uttarakhand Government’s jobs, Jobs, Career in Engineering, UKPSC, UKSSC, How to apply online, Online Application, Previous paper, Investigator, Statistical Assistant, Assistant Statistical Officer, Assistant Research Officer

 

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *