By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: गुज्जरों की भैंसों ने खड़ा कर दिया गुटेल का जंगल !
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > animals > गुज्जरों की भैंसों ने खड़ा कर दिया गुटेल का जंगल !
animalsBlog LiveFeaturedUttarakhandVillage Tour

गुज्जरों की भैंसों ने खड़ा कर दिया गुटेल का जंगल !

Rajesh Pandey
Last updated: July 27, 2024 7:19 pm
Rajesh Pandey
3 years ago
Share
SHARE

कुनाऊं (पौड़ी गढ़वाल)। राजेश पांडेय

भैंसों ने गुटेल का जंगल (Trewia Nudiflora Forest) खड़ा कर दिया, जब यह बात गुज्जर परिवारों (Gujjar Families) से सुनी तो मैं आश्चर्य में पड़ गया। मन में सवाल उठा, ऐसा कैसे हो सकता है। भैंसे इतनी समझदार कैसे हो गईं और पशु ऐसा कैसे कर सकते हैं। जब मैंने युवा अमीर हमजा (Amir Hamza) से इस संबंध में बात की, तो उन्होंने बताया, गुटेल (Gutel) के पेड़ों का जंगल बनने की सबसे बड़ी वजह हमारी गोजरी भैंसे (Gojri Buffalos) हैं। लगभग 12 साल पहले तक तो, हमें यह भी नहीं पता था कि गुटेल की पत्तियां हमारी भैंसों के लिए भरपूर लाभदायक हैं। भैंसों को गुटेल के जंगल तक ले जाने के पीछे भी एक किस्सा है, जिसकी हम अक्सर चर्चा करते हैं।

अमीर हमजा समाज शास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्होंने दो साल पहले गुज्जरों के वनाधिकारों, उनकी शिक्षा संस्कृति, महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए वन गुज्जर युवा ट्राइबल संगठन बनाया है।

पौड़ी गढ़वाल (Pauri Garhwal) के कुनाऊं चौड़, गोहरी रेंज (Gohri Range) में रहने वाले उनके साथी आफताब चौहान का घर, वहीं है, जहां गुटेल का जंगल बना है। आफताब हमें वहां ले जाते हैं और अपनी गोजरी भैंसों और गुटेल के पेड़ों का विस्तार से जिक्र करते हैं। आफताब ग्रेजुएशन कर रहे हैं।

कुनाऊं चौड़ में गुटेल के जंगल के बारे में बताते हुए आफताब चौहान। फोटो- राजेश पांडेय

वो बताते हैं, ” गोजरी भैंस, गुज्जरों के साथ सीजनल माइग्रेशन (Seasonal Migration of Gujjar ) के लिए ही बनी हैं। हमारी भैंसे एक जगह बांधकर नहीं पाल सकते। इसको हम डेयरी वाले सिस्टम में नहीं पाल सकते। एक ही जगह बांधकर खिलाते रहेंगे तब यह दूध नहीं देंगी। गोजरी भैंसे चरने वाले पशु हैं, इसलिए इनको मौसम के हिसाब से माइग्रेट करना पड़ता है। गर्मियों में दुबड़ा घास, काई घास, पतरुंजड़ जैसी कई तरह की घास चरती है और सर्दियों में पेड़ों की पत्तियां खाती हैं।”

खैरी स्थित बनवाह क्षेत्र के एक डेरे पर गोजरी भैंसे। फोटो- राजेश पांडेय

“2010 में हमें राजाजी टाइगर रिजर्व (Rajaji Tiger Reserve) के जंगलों में जाने से रोक दिया गया। हमने पशुओं के लिए धान का फोडर पुआल इकट्ठा करके पशुओं को खिलाना शुरू कर दिया। इसके बाद, हमें डेरों पर पुआल ले जाने से मना कर दिया गया। हमें कहा गया कि आप लोग यहां से गैंडीखाता चले जाओ। पुआल पर भी रोक लगने से हमारे पास भैंसों को खिलाने के लिए चारे की कोई व्यवस्था नहीं थी। हमारे बहुत पशु भूख से बेहाल होकर मारे गए,” आफताब बताते हैं।

यह भी पढ़ें-  नदियों से लाए पौधों को खेत में लगाकर लाखों कमा रहे किसान

उन्होंने बताया, “गंगाभोगपुर में गुटेल का जंगल होने की जानकारी मिली। हम अपने पशुओं को वहां ले गए। पेड़ों की पत्तियां काटकर     ( Tree lopping) उनको खिलाईं। इससे पहले हमने कभी अपनी भैंसों को गुटेल की पत्तियां नहीं खिलाईं। इसके बारे में जानकारियां भी नहीं थीं। पत्तियों के साथ भैंसों ने गुटेल का फल भी खाया। वापस डेरे पर कुनाऊं चौड़ लौट आए। यहां भैंसों के गोबर में हमने बीज देखे, जो वो पचा नहीं पाई थीं। कुछ बीज हमने इस उम्मीद में बो दिए कि इनसे गुटेल के पौधे उग जाएंगे। बाद में ऐसा हुआ भी। वहीं, जहां – जहां भैसों ने गोबर किया, वहां गुटेल के पौधे उग आए। हमने पौधों की सुरक्षा की, और आज यहां लगभग 300 से ज्यादा पेड़ खड़े हैं। वर्ष 2010 तक यहां गुटेल का एक भी पेड़ नहीं था।”

पौड़ी गढ़वाल जिले के कुनाऊं चौड़ में गुटेल का जंगल। फोटो- राजेश पांडेय

गुटेल के एक पेड़ के नीचे कुंतलों बीज होता है। दूर-दूर के लोग यहां से बीज ले जाते हैं। श्यामपुर, गैंडीखाता में  भी यहां से ले जाकर गुटेल के बीज बोए गए। इसकी छाया बहुत अच्छी होती है। हम घर के पास आंगन में भी इसको लगाते हैं। अप्रैल-मई में गुटेल के पेड़ पत्तियों, फलों से लद जाएंगे। इन माह पेड़ों की लॉपिंग करते हैं। हम गुज्जर सेला पर्व पर पौधे लगाते हैं, ठीक उसी तरह जैसे आप हरेला पर्व पर पौधे लगाते हैं। हमारे वन गुज्जर युवा ट्राइबल संगठन  ने सेला पर्व पर गुटेल सहित कई तरह के पौधे लगाए हैं।

गुटेल के बारे में

यह औषधीय पौधा है, जिसका उपयोग आयुर्वेद, सिद्ध चिकित्सा पद्धतियों में होता है। यह पेट संबंधी विकारों और सूजन में गुणकारी होता है। इसकी जड़ का काढ़ा पेट फूलने, पेट के दर्द में लाभकारी होता है। यह हिमालयी क्षेत्र भारत के कुमाऊं से चीन के हैनान द्वीप तक फैला है। इन प्रजातियों में बड़े कठोर फल होते हैं। भारत में, ‘गुटेल’ या ‘खमारा’ नाम से जाना जाता है। यह छोटे आकार का पेड़, आम तौर पर 5 से 8 मीटर तक ऊँचा होता है। ट्रेविआ न्यूडीफ्लोरा के फल पकने पर बड़े, सख्त और फीके रंग के होते हैं। हालांकि, बंदरों, चमगादड़ों और पक्षियों के लिए अनाकर्षक, ट्रेविया फल एक सींग वाले एशियाई गैंडे द्वारा खाए जाते हैं। बरसात के मौसम (जून-अक्टूबर) के दौरान, ट्रेविया फल गैंडों के लिए  महत्वपूर्ण भोजन स्रोत बन जाता है। स्रोत- 1 व 2

You Might Also Like

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों एवं छात्रों को सरकार की एडवायजरी, कहा- रुसी में सीखें कुछ वाक्य
Shaifali Rawat Blind Football World Championship: उत्तराखंड की बेटी शेफाली रावत ने किया कमाल
उत्तराखंड में हेल्थ सेक्टर को बढ़ावा, जिला अस्पतालों में हो सकेगा कैंसर का इलाज
उत्तराखंड में 157 सरकारी पदों पर भर्ती का विज्ञापन, 25 नवंबर अंतिम तिथि
आयोग की इस परीक्षा का रिजल्ट नवंबर के दूसरे सप्ताह में घोषित होगा
TAGGED:‘Gutel’ or ‘Khamara’Gojri BreedGojri Buffalo - Dissemination of KnowledgeGojri– A novel migratory buffaloGutelTrewia NudifloraTrewia Nudiflora ForestTrewia Nudiflora PlantWhat Is Tree Lopping?Which buffalo gives more milk?Which is the best variety of buffalo?Which is the heaviest breed of buffalo?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article सौ साल से भी ज्यादा पुराने लाल डंडी वाले धान का बीज बोते हैं इस गांव के किसान
Next Article सूर्याधार गांवः पानी नहीं मिलने से सैकड़ों बीघा खेत बंजर, किसान बेरोजगार
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?