By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: Indian Agriculture Success Stories Mann Ki Baat 2026: केरल के इस गांव में धान की 570 तरह की किस्में, मन की बात में प्रधानमंत्री ने की तारीफ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Agriculture > Indian Agriculture Success Stories Mann Ki Baat 2026: केरल के इस गांव में धान की 570 तरह की किस्में, मन की बात में प्रधानमंत्री ने की तारीफ
AgricultureNews

Indian Agriculture Success Stories Mann Ki Baat 2026: केरल के इस गांव में धान की 570 तरह की किस्में, मन की बात में प्रधानमंत्री ने की तारीफ

Rajesh Pandey
Last updated: February 22, 2026 6:13 pm
Rajesh Pandey
2 months ago
Share
देहरादून के एक गांव में धान की पौध रोपतीं महिलाएं। सांकेतिक चित्र- सार्थक पांडेय/newslive24x7.com
SHARE

Indian Agriculture Success Stories Mann Ki Baat 2026: नई दिल्ली, 22 फरवरी, 2026ः केरल के त्रिसूर जिले का गांव पेरिन्गोत्तुकरा चावल की सदियों पुरानी प्रजाति ‘इत्तिक्कंडप्पन’ (Ittikkandappan) से लेकर काले चावल और विभिन्न प्रकार के अनाजों का संग्रहालय है। त्रिसूर के पेरिन्गोत्तुकरा स्थित ‘अवणगट्टू कलारी श्री विष्णुमाया मंदिर’ द्वारा संचालित ‘सर्वतो भद्रम ऑर्गेनिक्स’ के स्वदेशी धान किस्म संरक्षण क्षेत्र में 570 तरह की धान की किस्में सफलतापूर्वक उगाई गई हैं।

Contents
ओडिशा में हिरोद पटेल कर रहे मछली पालन के साथ इंटीग्रेडेट फार्मिंग  नंजनगुड केले, मैसूरु पान के पत्ते और इंडी नींबू भेजे जा रहे विदेश

Indian Agriculture Success Stories Mann Ki Baat 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में केरला के त्रिसूर जिले में गांव का जिक्र करते हुए कहा, “यहां एक ही खेत में 570 तरह की धान की किस्में लगाई जाती हैं। इसमें स्थानीय किस्में भी हैं, हर्बल किस्में भी हैं और दूसरे राज्यों से लाई गई प्रजातियां भी हैं। ये केवल खेती नहीं, बीजों की विरासत को बचाने का महाअभियान है। हमारे किसानों की मेहनत का असर आंकड़ों में भी दिख रहा है।

भारत आज दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक देश बन चुका है। 15 करोड़ टन से अधिक चावल का उत्पादन, ये छोटी उपलब्धि नहीं है। हम अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं और दुनिया की food basket में योगदान भी दे रहे हैं।”

Indian Agriculture Success Stories Mann Ki Baat 2026:केरल के इस खेत में चेन्नेल्लू, जीरकशाला, चीरा, कुलपांडी, हवलक्कनन्, कुरुवा, चित्तेनी, ओरपाडी और चेराडी जैसी धान की किस्मों की खेती की गई है। इनके साथ ही अन्य राज्यों की किस्मों को भी उगाया गया है, जिनमें कर्नाटक का नसर बाथ, तमिलनाडु का कोयंबटूर सन्ना, बंगाल का जुगल (जो एक धान में दो दानों के लिए प्रसिद्ध है), बिहार का काला नमक और पूर्वी भारत का जीरा फूल शामिल हैं। डेढ़ एकड़ के इस खेत में प्रत्येक किस्म को छोटे, दो-मीटर चौड़े वर्गाकार भूखंडों (plots) में उगाया गया है, जिससे रंगों, आकृतियों और पौधों की ऊंचाइयों का एक सुंदर मेल (मोज़ेक) दिखाई देता है।

ओडिशा में हिरोद पटेल कर रहे मछली पालन के साथ इंटीग्रेडेट फार्मिंग  

प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारे किसान केवल अन्नदाता नहीं हैं, वे धरती के सच्चे साधक हैं। मिट्टी को सोना बनाना क्या होता है, ये कोई हमारे किसानों से सीखे और हमारा आज का किसान तो परंपरा और technology, दोनों को साथ लेकर चल रहा है और मुझे ये देखकर खुशी होती है कि हमारे किसान अब सिर्फ उत्पादन नहीं, बल्कि गुणवत्ता, value addition और नए बाजारों पर भी ध्यान दे रहे हैं।

“ओडिशा में हिरोद पटेल नाम के एक युवा किसान से जुड़ी जानकारी वाकई बहुत प्रेरक है। करीब आठ साल पहले तक वे अपने पिता शिव शंकर पटेल के साथ पारंपरिक ढंग से धान की खेती करते थे, लेकिन उन्होंने खेती को नए नजरिये से देखना शुरू किया। अपने खेत के तालाब के ऊपर उन्होंने मजबूत जालीदार ढांचा बनाया। उस पर बेल वाली सब्जियां उगाई, तालाब के चारों ओर केले, अमरूद और नारियल लगाए और तालाब में मछली पालन भी शुरू किया। यानि एक ही जगह – पारंपरिक खेती भी हो रही है, सब्जी भी, फल भी, मछली भी। इससे जमीन का बेहतर उपयोग हुआ, पानी की बचत हुई और अतिरिक्त आमदनी भी मिली। आज दूर-दूर से किसान उनका model देखने आते हैं।”

नंजनगुड केले, मैसूरु पान के पत्ते और इंडी नींबू भेजे जा रहे विदेश

उन्होंने कहा, “अब तो कृषि उत्पाद हवाई मार्ग से भी ज्यादा आसानी से विदेश पहुंच रहे हैं। कर्नाटका के नंजनगुड केले, मैसूरु पान के पत्ते और इंडी नींबू को मालदीव भेजा गया। ये उत्पाद अपने स्वाद और गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं और इन्हें GI टैग भी मिला है। आज का किसान quality भी चाहता है, quantity भी बढ़ा रहा है और अपनी पहचान भी बना रहा है।”

You Might Also Like

देखें, UKPSC की समूह ग के पदों वाली परीक्षा का महत्वपूर्ण अपडेट
ChatGPT Latest News 2026: 13 फरवरी से बदल जाएगा आपका ‘चैट जीपीटी’, पुराने मॉडल्स की छुट्टी और नए युग की शुरुआत
उत्तराखंडः दस दिन के भीतर होंगे शिक्षकों के अंतर मंडलीय स्थानांतरण, शिक्षा मंत्री ने कहा
उत्तराखंड में दो हजार लोगों ने किया रिवर्स माइग्रेशन, स्वरोजगार से अच्छा कमा रहेः आयोग
उत्तराखंडः प्रतियोगी परीक्षार्थियों को रोडवेज बसों में आधा किराया ही देना होगा
TAGGED:Agricultural Heritage IndiaGI Tag Products ExportHirod Patel Integrated FarmingIndia Largest Rice ProducerIttikkandappan PaddyModern Farming TechniquesPeringottukara Seed ConservationPM Modi Mann Ki BaatSarvatho Bhadram OrganicsThrissur 570 Paddy Varieties
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article Jaiku and Maiku Jungle Salon Story: जैकू और मैकू का अनोखा जंगल सैलून
Next Article Hemvanti Nandan Bhatt Hemu Uttarakhand Culture: पहाड़ की ‘आवाज़’ को मंच की तलाश: आर्थिक संकट के बीच स्टूडियो की चौखट पर ठिठकी ‘हेमू’ की रचनाएं
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?