SMC Meeting Government Primary School Ramgarh: राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक, 17 मार्च से होंगी वार्षिक परीक्षाएं

Rajesh Pandey

SMC Meeting Government Primary School Ramgarh: रामगढ़ (देहरादून), 27 फरवरी, 2026: राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष सीमा ने की। बैठक में छात्र-छात्राओं की शैक्षिक प्रगति, स्वास्थ्य, खेलकूद और विद्यालय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा की गई।

SMC Meeting Government Primary School Ramgarh: बैठक के दौरान कक्षा अध्यापकों ने उपस्थित अभिभावकों को उनके बच्चों की शैक्षिक प्रगति की जानकारी दी। विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव और प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी ने आगामी वार्षिक परीक्षाओं की तिथि की घोषणा करते हुए बताया कि शैक्षिक सत्र 2025-26 की वार्षिक परीक्षाएं 17 मार्च 2026 से प्रारंभ होंगी। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने छात्रों की अनियमित उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अभिभावकों का आह्वान करते हुए कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें नियमित रूप से विद्यालय भेजना सुनिश्चित करें।

खेल और डिजिटल तकनीक का समन्वय

SMC Meeting Government Primary School Ramgarh: बैठक में ओजीआई (OGI) इंटरनेशनल स्पोर्ट्स के सहयोग से संचालित शारीरिक शिक्षा तथा खेल पाठ्यक्रम की जानकारी भी साझा की गई। ओजीआई के कोच साहिल सिंह ने अभिभावकों को ‘ओजीआई वू पेरेंट्स ऐप’ की उपयोगिता बताते हुए कहा कि इस डिजिटल माध्यम से अभिभावक घर बैठे अपने बच्चों की खेल गतिविधियों और शारीरिक प्रगति को देख सकते हैं।

स्वच्छता और स्वास्थ्य अभियान

विद्यालय में संचालित ‘डिटॉल स्कूल हाईजीन एजुकेशन प्रोग्राम’ के तहत स्वच्छता पर विशेष जोर दिया गया। प्रोग्राम की प्रतिनिधि प्रियंका ने छात्र-छात्राओं को सही तरीके से हाथ धोने के स्टेप्स बताए और दैनिक जीवन में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के अंतर्संबंधों की जानकारी प्रदान की।

बैठक में सहायक अध्यापक उषा चौधरी, मीना घिल्डियाल और वीरेंद्र उनियाल, ओजीआई कोच साहिल सिंह और डिटॉल प्रतिनिधि प्रियंका, अभिभावक चंद्र प्रकाश पुन, संजीद आलम, सविता, भुन टुन दास, मंजू देवी, रानी, लक्ष्मी देवी, केशवर जहां, इंद्रावती, अंजू देवी, शोभा, रूमा देवी, अंजना देवी, समुना, बिलकिश, सकिबा, मीनाक्षी, अनु देवी, वीरेंद्र सिंह, ललित, विमला देवी और नीलिमा थापा सहित अन्य अभिभावक उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *