By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: Uttarakhand primary teacher counseling: उत्तराखंड में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए 12 जनवरी को होगी काउंसलिंग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > education > Uttarakhand primary teacher counseling: उत्तराखंड में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए 12 जनवरी को होगी काउंसलिंग
educationNewsUttarakhand

Uttarakhand primary teacher counseling: उत्तराखंड में प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती के लिए 12 जनवरी को होगी काउंसलिंग

Rajesh Pandey
Last updated: December 27, 2025 8:10 pm
Rajesh Pandey
4 months ago
Share
Uttarakhand primary teacher counseling
SHARE

Uttarakhand primary teacher counseling: देहरादून, 27 दिसम्बर 2025: उत्तराखंड में विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य में प्राथमिक शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। आगामी 12 जनवरी 2026 को प्रदेश के सभी जनपदों में एक साथ अभ्यर्थियों की काउंसलिंग आयोजित की जाएगी।

Uttarakhand primary teacher counseling: शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने शनिवार को वर्चुअल माध्यम से विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने स्पष्ट किया कि बेसिक शिक्षकों के 1670 पदों पर भर्ती के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया सभी जिलों में एक ही दिन संपन्न कराई जाए। इसके लिए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (प्रारंभिक शिक्षा) को तत्काल कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ. रावत ने कहा कि सरकार का लक्ष्य भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कर विद्यालयों में नए शिक्षकों की तैनाती करना है।

विधानसभा स्तर पर होगी शिक्षा की समीक्षा

शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठकें विधानसभावार आयोजित की जाएंगी। डॉ. रावत ने निर्देश दिए कि इन बैठकों में निदेशालय से लेकर जनपद स्तर के अधिकारी मौजूद रहेंगे, ताकि स्कूलों की स्थानीय समस्याओं और बुनियादी ढांचे से जुड़ी दिक्कतों का त्वरित समाधान निकाला जा सके।

चतुर्थ श्रेणी पदों पर भी भर्ती में आएगी तेजी

शिक्षकों के अलावा, शिक्षा मंत्री ने विभाग में रिक्त चल रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदों पर भी नियुक्ति प्रक्रिया को गति देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि विभाग में मैनपावर की कमी को दूर करना प्राथमिकता होनी चाहिए ताकि शिक्षण कार्य प्रभावित न हो।

Uttarakhand primary teacher counseling: इस वर्चुअल बैठक में महानिदेशक (विद्यालयी शिक्षा) दीप्ति सिंह, शिक्षा निदेशक (प्राथमिक एवं माध्यमिक) डॉ. मुकुल सती सहित सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

Career options after 12th Arts: 12वीं आर्ट्स के बाद क्या करें? देखिए, 100 से ज्यादा करियर विकल्पों की सबसे बड़ी लिस्ट (2026)
Uttarakhand Blind Football Players: उत्तराखंड के सोवेंद्र और साहिल का भारतीय ब्लाइंड फुटबॉल टीम में चयन, अप्रैल में जापान में दिखाएंगे दम
उत्तराखंडः जानिए 789 में से किस जिले को मिलेंगे कितने गेस्ट टीचर्स
श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट 20 नवंबर और श्री तुंगनाथ मंदिर के कपाट चार नवंबर को बंद होंगे
मुख्यमंत्री ने सैन्यधाम के लिए शहीद चित्रेश बिष्ट के घर के आंगन की पवित्र मिट्टी ली
TAGGED:1670 primary teacher postsbasic teacher recruitment Uttarakhand.Dr. Dhan Singh Rawatprimary teacher counseling dateUttarakhand education department newsUttarakhand education review meetingUttarakhand teacher recruitment
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article China Human-Like AI Rules: AI से बातचीत में बेहद भावुक हो रहे थे लोग, चीन ने ‘इंसानों जैसे AI’ के लिए उठाया यह कदम
Next Article Fisheries potential in Uttarakhand: मत्स्य पालन उत्तराखंड में आजीविका और स्वरोजगार का नया उभरता केंद्रः डॉ. मुरुगानंदम
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?