animalsenvironmentFeatured

जल शक्ति मंत्रालय ने जारी किया समझदार कौए का वीडियो

जल शक्ति मंत्रालय ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें एक कौआ, प्लास्टिक की बोतल को कूड़ेदान में डाल रहा है। मंत्रालय ने इस वीडियो को कैप्सन दिया है, कूड़ा हमेशा कूड़ेदान में ही डालें। बहुत शानदार है यह वीडियो, आप भी देखिएगा।

मंत्रालय ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है, ”कई बार जीव-जंतु भी समझदारी का परिचय दे जाते हैं। देखिए इस वीडियो में किस तरह यह कौआ प्लास्टिक की बोतल को कूड़ेदान में डाल रहा है और प्रकृति को साफ़-सुथरा रखने में अपना योगदान दे रहा है”।

इसी ट्वीट में मंत्रालय ने आगे लिखा है, ” क्या हम लोग इस पक्षी से सीख नहीं सकते हैं? हमें प्लास्टिक आदि को सड़क व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर फेंकने के बजाए कूड़ेदान में ही डालना चाहिए।”

Key words:- Crow is smarter than most of the people, Ministry of Jal Shakti,  #AmritMahotsav, Power of Water, Video of crow

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button