ElectionFeatured

Uttarakhand Election 2022: ये बड़े नेता आगे और पीछे चल रहे

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की मतगणना चल रही है। रूझान में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अपनी अपनी सीटों पर निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से पीछे चल रहे हैं।

अभी तक के रुझान में ये बड़े नेता आगे- पीछे चल रहे-

आगे चल रहे नेता- बाजपुर में कांग्रेस के यशपाल आर्य (1104), चकराता में कांग्रेस के प्रीतम सिंह (8862), चौबट्टाखाल में भाजपा के सतपाल महाराज(4431), गदरपुर में भाजपा के अरविंद पांडेय (4275), हरिद्वार शहर में भाजपा के मदन कौशिक (8375), कालाढूंगी में भाजपा के बंशीधर भगत (12758), मसूरी में भाजपा के गणेश जोशी (15325), नरेंद्रनगर में भाजपा के सुबोध उनियाल (1650), रायपुर में भाजपा के उमेश शर्मा काउ (25548), ऋषिकेश में भाजपा प्रेमचंद अग्रवाल (19068), श्रीनगर में भाजपा के डॉ. धन सिंह रावत (358), टिहरी में भाजपा के किशोर उपाध्याय (216), विकासनगर में भाजपा के मुन्ना सिंह चौहान (5063)।

ये बड़े नेता पीछे चल रहे- हरीश रावत, पुष्कर सिंह धामी, नवप्रभात, गणेश गोदियाल, हीरा सिंह बिष्ट, संजीव आर्य, यतीश्वरानंद

 

 

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button