FeaturedhealthNewsUttarakhand

डेंगू की रोकथाम को अगले चार दिन देहरादून जिले में महाअभियान

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने दिये निर्देश, डेंगू के हॉटस्पाट बन रहे इलाकों से होगी अभियान की शुरूआत

देहरादून। अन्य जिलों के मुकाबले देहरादून जनपद में डेंगू के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। राज्य सचिवालय में सोमवार को स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने डेंगू नियंत्रण के लिए समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी देहरादून से पूरा फीडबैक लिया। डेंगू के हॉट स्पाट बन रहे इलाकों को लेकर भी बैठक में बात हुई। समीक्षा बैठक में तय किया गया कि सभी विभागों के सामूहिक प्रयासों से अगले चार दिन देहरादून जनपद में डेंगू को लेकर महाअभियान चलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें-  डेंगू को लेकर स्वास्थ्य सचिव का हरिद्वार जिले में औचक निरीक्षण

जनपद में चिकित्साधिकारियों और आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर जन जागरूकता की जिम्मेदारी सौंपी गई। चिकित्साधिकारी, आशा कार्यकर्ता और अन्य विभागों की टीम घर-घर जागकर लोगों को डेंगू को लेकर जागरूक करेंगे। साथ ही, अगर कहीं डेंगू का लार्वा है तो उसको नष्ट करने का काम भी किया जाएगा। इसके साथ ही, आम जनमानस को डेंगू को लेकर जानकारियां उपलब्ध कराएंगे।

यह भी पढ़ें- एम्स की सलाहः डेंगी से निपटने के लिए ये जरूरी काम कर लें

स्वास्थ्य सचिव ने डेंगू की रोकथाम के लिए सभी विभागों को मिलकर कार्य करने के निर्देश जारी किए। स्वास्थ्य, नगर निगम, शिक्षा, लोक निर्माण, पेयजल सहित सभी विभागों को मिलकर कार्य करने को कहा गया है, जिन स्थानों पर चेतावनी के बाद भी पानी जमा होने से डेंगू मच्छर पैदा होने की स्थितियां उत्पन्न हो रही हैं, ऐसे संस्थानों व लोगों पर आर्थिक दंड का प्रावधान किया जाए।

यह भी पढ़ें- डेंगू पर नियंत्रण के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले, गाइड लाइन जारी

स्वास्थ्य सचिव ने जनपद की सभी स्वयंसेवी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, आवासीय समितियों से आग्रह किया है कि वो आगे बढ़कर डेंगू मुक्ति अभियान का हिस्सा बनें। सभी समितियां अपने-अपने इलाकों में आम जनमानस को जागरूक करने के साथ ही, यदि कहीं डेंगू का लार्वा है तो उसे खत्म करने का प्रयास करें या फिर नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचित करें। सामूहिक प्रयासों से डेंगू के खतरे से लोगों को बचाया जा सकता है और इसे रोका जा सकता है।

यह भी पढ़ें- डेंगू के खिलाफ जंग के लिए जनता के बीच पहुंचे स्वास्थ्य सचिव

स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने नगर निगम को निर्देशित किया कि डेंगू रोग को महामारी का रूप लेने से रोकने के लिए नगर निगम/नगर निकाय माइक्रो प्लान बनाकर रोस्टर अनुसार फॉगिंग करें। ताकि प्रत्येक क्षेत्र में फॉगिंग एवं स्वच्छता अभियान चलाया जा सके। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू के हॉट स्पॉट चिन्हित कर निरन्तर स्वच्छता अभियान एवं डेंगू रोकथाम एवं नियंत्रण समबन्धित कार्यवाही की जाये जिससे डेंगू रोग के मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button