By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: एम्स की सलाहः डेंगी से निपटने के लिए ये जरूरी काम कर लें
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Blog Live > एम्स की सलाहः डेंगी से निपटने के लिए ये जरूरी काम कर लें
Blog LiveFeaturedhealth

एम्स की सलाहः डेंगी से निपटने के लिए ये जरूरी काम कर लें

Rajesh Pandey
Last updated: September 4, 2023 11:10 pm
Rajesh Pandey
3 years ago
Share
एम्स ऋषिकेश के कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन डिपार्टमेंट में एडिशनल प्रोफेसर डॉ. संतोष कुमार ने डेंगी के खिलाफ जंग के लिए सेवन प्लस वन मॉडल तैयार किया है। फोटो- राजेश पांडेय
SHARE
राजेश पांडेय। न्यूज लाइव

जुलाई से अक्टूबर महीने में बारिश, आर्द्रता और तापमान डेंगी फैलाने वाले मच्छर के लिए अच्छा मौका होते हैं। इसके अंडे साल भर पानी में या इधर-उधर होते हैं। डेंगी के मच्छर को बढ़ने के लिए तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस चाहिए। अधिक आर्द्रता, तापमान और पानी का जोड़, इसके लिए सोने पर सुहागा जैसा है। पहले यह मच्छर 20 दिन में लार्वा से वयस्क बनता था, इन दिनों में यह सात दिन में ही लार्वा से वयस्क बन जाता है।

एम्स ऋषिकेश (AIIMS Rishikesh) के कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन विभाग (CFM- Community and Family Medicine Department) में एडिशनल प्रोफेसर डॉ. संतोष कुमार (Additional Professor Dr. Santosh Kumar) के निर्देशन कई टीमें ऋषिकेश शहर और आसपास के इलाकों में डेंगी के खिलाफ जंग चला रही हैं। उनका मानना है, डेंगी जैसी सामाजिक बीमारी का अंत भी सामाजिक सहयोग से ही संभव है।

रेडियो ऋषिकेश (Radio Rishikesh) से एक साक्षात्कार में डॉ. संतोष कुमार बताते हैं, ” डेंगी सामाजिक बीमारी है। यह वायरस से होता है, लेकिन यह अनोखा इसलिए है, क्योंकि यह व्यक्ति से व्यक्ति नहीं, बल्कि मच्छर से व्यक्ति को होता है। मच्छर को कंट्रोल करना तो हमारे हाथ में है। मच्छरों को कंट्रोल करके हम इस बीमारी पर नियंत्रण पा सकते हैं।”

“एडीज मच्छर डेंगी के वायरस को अपने शरीर में लाकर व्यक्तियों तक पहुंचाता है। ये घरों के आसपास मिलता है।”

“इस मच्छर के काटने का समय सूर्योदय से कुछ देर पहले से और सूर्यास्त से कुछ समय पहले तक है। मॉर्निंग एवं इवनिंग वॉक के दौरान पूरे वस्त्र पहनने चाहिए। शरीर का कम से कम भाग खुला रहे।”

“डेंगी में बहुत तेज बुखार, जिसे हड्डी तोड़ बुखार कहते हैं, होता है। सिर दर्द होता है, आंखों के पीछे दर्द होता है, इसमें वायरल वाले सभी लक्षण हैं। अगर, शरीर में लाल- लाल चकत्ते पड़ रहे हैं, रक्त स्राव हो रहा है, उल्टी हो रही है, तो यह खतरे की घंटी है, तुरंत डॉक्टर को दिखाया जाना चाहिए। वैसे तो आपको तेज बुखार से पीड़ित होते ही डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।”

डॉ. संतोष कुमार का कहना है, ” भले ही आपने टेस्ट नहीं कराया। बुखार आते ही रेस्ट कीजिए, इससे आपके शरीर की प्रतिरक्षण क्षमता पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। आप यदि इस दौरान काम करते हैं तो प्रतिरक्षण क्षमता पर असर पड़ता है। ऐसे में रोग बढ़ने की आशंका बढ़ जाती है।”

आप डॉक्टर की सलाह पर, पैरासिटामोल 500 ग्राम या 650 ग्राम, एक दिन में तीन बार ले सकते हैं। इस बीच, आप अपना टेस्ट कराने के लिए सैंपल दे सकते हैं।

आपको डेंगी है तो कोशिश करें आपको मच्छर फिर न काटें

उनकी सलाह है, यदि आपको डेंगी है, तो दिन में मच्छरदानी का प्रयोग करें। मच्छरदानी नहीं है तो पूरे वस्त्र पहनें। यदि आपको डेंगी है तो कोशिश करें कि आपको मच्छर न काटें, यदि आपको मच्छर काटता है तो वो अपने स्लाइवा से आपके शरीर से ब्लड लेकर न जाने कितने लोगों को काटेगा और डेंगी रोग फैलाएगा। ऐसे में खुद को बचाना, आपकी बहुत बड़ी जिम्मेदारी हैं। खूब पानी पीजिए। ओआरएस पीजिए।

प्लेटलेट्स को लेकर ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं

एम्स में एडिशनल प्रोफेसर डॉ. संतोष कुमार कहते हैं, “प्लेटलेट्स को लेकर ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है, यदि आपके शरीर में लाल चकत्ते नहीं पड़ रहे हैं या रक्त स्राव नहीं हो रहा है, उल्टी नहीं हो रही है और पेट में दर्द नहीं हो रहा है।”

“डेंगी का नाम सुनते ही, प्लेटलेट्स मरीज के दिमाग में आता है, उनका ध्यान प्लेटलेट्स की ओर जाता है। यह कहना गलत है कि सिर्फ प्लेटलेट्स ही डेंगी का इलाज है। यदि आपको डेंगी है, आप घर पर हैं, बुखार है, आराम कर रहे हैं। प्लेटलेट्स कम होने पर भी डरने की आवश्यकता नहीं है। यह ध्यान रखने की बात है रक्तस्राव, चकत्ते, पेट में दर्द या फिर कोई क्रोनिक डिजीज तो नहीं है।”

“यह किताब में लिखा है, गाइड लाइन है कि प्लेटलेट्स 10 हजार तक पहुंचते हैं, तब ही हम इसे चढ़ाने की सोचते हैं। हम साधारणतः 20 हजार पर चिंता शुरू कर देते हैं। यदि आप दस हजार पर नहीं रुकते हैं, तो 20 हजार पर हम प्लेटलेट्स चढ़ाने की तैयारी करते हैं।”

“यदि बॉडी में रक्तस्राव हो रहा है, चकत्ते पड़ रहे हैं तो तुरन्त डॉक्टर से संपर्क करें।”

80 से 90 फीसदी मामलों में चार से पांच दिन में बुखार- सिरदर्द ठीक 

एम्स में प्रोफेसर डॉ. संतोष कुमार बताते हैं, अधिकतर केस में यानी 80 से 90 फीसदी में, चार से पांच दिन में खांसी बुखार सरदर्द खुद ठीक हो जाता है। ब्लीडिंग, उल्टी, पेट में तेज दर्द पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। डायबिटीज रोगी, कैंसर, बीपी रोगियों, गर्भवती को सावधान रहने की जरूरत है, डरने की आवश्यकता नहीं है। इन लोगों को किसी भी दिक्कत पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

पानी सात दिन तक इकट्ठा रखा तो समझो डेंगी का खतरा पैदा हो गया

डेंगी का मच्छर कहीं पर भी इकट्ठा हुए पानी में पैदा होता है। चलते हुए पानी में इसके पनपने की गुंजाइश कम होती है। ताजा पानी भी, अगर सात दिन तक इकट्ठा रहता है तो वहां इस मच्छर के लार्वा पैदा होंगे और सात दिन में यह वयस्क बन जाता है।

यदि आपने डेंगी के मच्छर को शरण दी तो आपको इससे डरना पड़ेगा। डेंगी का खात्मा करने के लिए कहीं पर भी पानी को इकट्ठा नहीं होने दें। अपने घर पर ही नहीं, बल्कि आप जहां रहते हैं यानी पूरी कॉलोनी में, पानी इकट्ठा मत होने दें। इसके खिलाफ जंग में सभी को शामिल होना चाहिए। कहीं कोई निर्माण चल रहा है तो वहां पानी इकट्ठा न होने दीजिए। कूलर, मनी प्लांट, गमले में, टायर, ट्यूब में जमा पानी को तुरंत हटा दीजिए। आपको साफ-सफाई का भी पूरा ध्यान रखना होगा।

बकरी के दूध से डेंगू से राहत नहीं, बल्कि रोग बढ़ने की आशंका

प्रोफेसर डॉ. संतोष कुमार बताते है, अपनी मेडिकल प्रैक्टिस के दौरान उन्होंने पाया कि लोग पुरानी धारणाओं को फॉलो करते हैं। डेंगू से बचने के लिए, ऐसे पदार्थों को सेवन करते हैं, जिसका बाद में उनको खामियाजा भुगतान पड़ता है। बकरी के दूध का कोई साइंटिफिक प्रमाण नहीं है। एलोपैथिक में तो बकरी के दूध से फायदा होने जैसी कोई बात नहीं है। बकरी के दूध से विशेष प्रकार के रोग होने की आशंका रहती है। ऐसा भोजन न करें, जिससे बचाव की जगह दूसरे रोग हो जाएं। सुपाच्य पदार्थों को खाएं। कही हुईं, सुनी हुईं बातों के अनुसार खाद्य पदार्थों को न खाएं।

बच्चों और बुजुर्गों के लिए सलाह

मां का दूध बच्चे के लिए अमृत के समान है। मां का दूध पीने वाले बच्चों को प्रोटेक्शन मिलता है। डेंगी से बचाने के लिए बच्चों का शरीर खुला न रहे। उनको नेट के भीतर रखा जाए। दिन में सबसे ज्यादा आवश्यकता है। पहले यह बच्चों में अधिक होता था। बच्चों को फुल बांह वाले कपड़े ही पहनाएं।

बुजुर्गों को यदि कोई क्रोनिक डिजीज है। इनको हाइरिस्क ग्रुप माना जाता है। इनको रक्तस्राव होने की आशंका हो सकती है। पहले से ही रोग है तो डेंगी के सीजन में बहुत अधिक सतर्कता की आवश्यकता होती है।

क्या है सेवन प्लस वन मॉडल

डेंगी के खिलाफ जंग के लिए एम्स ऋषिकेश कम्युनिटी एंड फैमिली मेडिसिन डिपार्टमेंट प्रोफेसर डॉ. संतोष कुमार ने सेवन प्लस वन मॉडल बनाया है, जिसे राज्य में फॉलो किया जा रहा है।

अगर हम सात दिन तक लगातार एक कम्युनिटी में यानी एक बस्ती या कॉलोनी जिसका दायरा लगभग इतना ही होता है या 500 मीटर तक, जहां भी पानी रुका है, उन सभी स्थानों को चिह्नित करके नष्ट करें। अपने घर के साथ दूसरे घरों के लोगों को भी यह करने के लिए प्रेरित करें, तो डेंगी का मच्छर पनप नहीं पाएगा।

डेंगी का मच्छर 400 मीटर तक उड़ सकता है और यह वर्तमान में लार्वा से सात दिन में वयस्क हो जाता है। लार्वा बनने से लेकर वयस्क होने की प्रक्रिया को नष्ट कर दें तो ये मच्छर पैदा ही नहीं होंगे। घरों में रखे कूलर का पानी प्रतिदिन बदलते रहें। एक कूलर में जमा पानी में लगभग एक हजार से अधिक मच्छर पैदा हो सकते हैं।

यदि किसी चम्मच में पानी डालकर छोड़ दिया जाए तो उसमें 50 से सौ मच्छर पैदा हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में अंदाजा लगा सकते हैं, आपके आसपास जमा पानी कितने सारे मच्छरों को जन्म देगा।

आपके घर में फ्रिज के कम्प्रेशर के पीछे छोटी सी जगह में पानी जमा होता है। वहां पर,पानी जमा न होने दें।

मनी प्लांट, गमले सहित वो सभी स्ट्रक्चर जहां पानी जमा होता है, वहां से पानी हटा दीजिए।

सात दिन तक इस प्रक्रिया का लगातार पालन करते रहेंगे तो मच्छर पैदा होने का कोई विकल्प मौजूद नहीं रह पाएगा। सात दिन इसलिए, क्योंकि लार्वा से मच्छर बनने तक सात दिन लगते हैं।

आप सात दिन लगातार जमा पानी के स्थानों को नष्ट करेंगे तो इससे आप दो तीन हफ्ते तक अपने इलाके, घर को मच्छर फ्री कर पाएंगे।

वहीं अपने इलाके में स्थानीय निकायों जैसे नगर पालिका, नगर निगम, नगर पंचायत, ग्राम पंचायतों से फॉगिंग कराएं। फॉगिंग से हवा में मौजूद मच्छरों का अस्तित्व खत्म हो जाएगा और पानी इकट्ठा होने वाले स्थानों को खत्म करने से नीचे मौजूद मच्छर मारे जाएंगे।

एक दिन ऐसा भी आएगा कि मच्छर बनने से पहले ही खत्म होने लगेंगे।

You Might Also Like

छावनी परिषद के अस्पताल में कोविड रोगियों के लिए लगेंगे 130 बेड
रिज्यूमे और बायोडाटा: जानिए इनमें क्या है अंतर और कैसे बनाएं बेहतरीन बायोडाटा
खेल प्रबंधन में कार्यकारी स्नातकोत्तर डिप्लोमा के लिए नामांकन आमंत्रित
Video- मिसालः गांव में सब्जियां उगाने के लिए महिला प्रधान ने निजी ऋण लेकर बनवाई टंकी
केदारघाटी में फंसे यात्रियों और स्थानीय लोगों को रेस्क्यू कर रहा प्रशासन
TAGGED:Additional Professor Dr. Santosh KumarAIIMS RISHIKESHCFM- Community and Family Medicine Departmentdengue awareness drive
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article खटीमा में उत्तराखंड आंदोलन के शहीदों की मूर्तियों का अनावरण
Next Article वन गुर्जर समुदाय में "माई" गुलाम रसूल, जो लगभग 40 साल से अपना दिन पशुओं के साथ जंगल में बिताते हैं, ने साझा किए अपने अनुभव। फोटो- सार्थक पांडेय माई का संघर्षः जब हाथी ने मुझे फुटबाल बनाकर इधर उधर फेंका
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?