By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: Anna Chakra Franz Edelmann Award 2026: ‘अन्न चक्र’ पहल के लिए खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग पहुंचा ‘एनालिटिक्स के नोबेल’ एडेलमैन पुरस्कार के फाइनल में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > health > Anna Chakra Franz Edelmann Award 2026: ‘अन्न चक्र’ पहल के लिए खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग पहुंचा ‘एनालिटिक्स के नोबेल’ एडेलमैन पुरस्कार के फाइनल में
healthNews

Anna Chakra Franz Edelmann Award 2026: ‘अन्न चक्र’ पहल के लिए खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग पहुंचा ‘एनालिटिक्स के नोबेल’ एडेलमैन पुरस्कार के फाइनल में

Rajesh Pandey
Last updated: January 23, 2026 7:38 pm
Rajesh Pandey
3 months ago
Share
SHARE

Anna Chakra Franz Edelmann Award 2026: नई दिल्ली, 23 जनवरी, 2026ः भारत सरकार के खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग (DFPD) ने एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है। विभाग की नवाचारी पहल ‘अन्न चक्र‘ को दुनिया के प्रतिष्ठित ‘फ्रांज एडेलमैन पुरस्कार 2026’ के लिए छह शीर्ष फाइनलिस्टों में चुना गया है। खास बात यह है कि इस रेस में भारत का मुकाबला गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और NVIDIA जैसी दिग्गज वैश्विक कंपनियों के साथ है।

Contents
क्या है फ्रांज एडेलमैन पुरस्कार?‘अन्न चक्र’ की सफलता की कहानीराष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान

2026 के फ्रांज़ एडेलमैन पुरस्कार के विजेता की घोषणा 12-14 अप्रैल, 2026 को नेशनल हार्बर, मैरीलैंड, यूएसए में INFORMS एनालिटिक्स+ कॉन्फ्रेंस में की जाएगी।

क्या है फ्रांज एडेलमैन पुरस्कार?

Anna Chakra Franz Edelmann Award 2026: इस पुरस्कार को दुनिया भर में “ऑपरेशंस रिसर्च और एनालिटिक्स का नोबेल पुरस्कार” माना जाता है। यह उन कार्यों को दिया जाता है जो डेटा और वैज्ञानिक विधियों का उपयोग करके समाज या व्यवस्था में बड़े बदलाव लाते हैं।

‘अन्न चक्र’ की सफलता की कहानी

Anna Chakra Franz Edelmann Award 2026: ‘अन्न चक्र’ एक ऐसा आधुनिक डिजिटल समाधान है जिसे IIT दिल्ली और संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के सहयोग से तैयार किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य भारत की सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के लॉजिस्टिक्स और अनाज की आवाजाही को वैज्ञानिक तरीके से सुगम बनाना है।

इस पहल के शानदार परिणाम:

  • आर्थिक बचत: अनाज की ढुलाई के रूट बेहतर होने से हर साल लगभग ₹250 करोड़ की बचत हो रही है।

  • पर्यावरण संरक्षण: परिवहन व्यवस्था सुधरने से कार्बन उत्सर्जन में 35% की कमी आई है।

  • लाभार्थियों को फायदा: इससे देश के 81 करोड़ से अधिक राशन कार्ड धारकों तक अनाज की आपूर्ति अधिक कुशल और समयबद्ध हुई है।

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान

खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने दिसंबर 2025 में ‘अन्न चक्र’ की शुरुआत की थी। इस महीने की शुरुआत में, “अन्न चक्र” परियोजना को भारतीय प्रबंधन संस्थान अहमदाबाद में CDSA ORSI एक्सीलेंस इन मैनेजमेंट साइंस एंड एनालिटिक्स प्रैक्टिस अवॉर्ड 2026 मिला – जो इस पहल के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रभाव को और मजबूत करता है।

 विभाग के सचिव संजीव चोपड़ा ने इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि ‘अन्न चक्र’ यह साबित करता है कि वैज्ञानिक तरीकों से सरकारी प्रणालियों को कितना मजबूत बनाया जा सकता है। डब्ल्यूएफपी इंडिया और आईआईटी दिल्ली के साथ हमारी साझेदारी इस मुकाम को हासिल करने में बहुत मददगार रही है।

You Might Also Like

कुटकी के अर्क से बनी नई दवा से किया जाएागा लीवर की बीमारी का इलाज
पहाड़ के असिंचित क्षेत्रों में अदरक की खेती फायदेमंद और व्यावसायिक
Uttarakhand Education Appointment Rumors Baseless: शिक्षा विभाग में नियुक्ति और तबादलों की अफवाहें निराधार: डॉ. सती
देहरादून के बेहद सुंदर खरक गांव की कहानी…
सिलक्यारा टनल में फंसे श्रमिकों की लाइव तस्वीरें
TAGGED:Anna ChakraDFPD IndiaFood Distribution AwardFranz Edelmann Award 2026IIT DelhiLogistics OptimizationPDS Reforms IndiaWFP India
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article Dialogue on Vision 2047: विकसित उत्तराखंड- विकसित भारत के लिए मुख्यमंत्री ने दिया ‘टीम उत्तराखंड’ का मंत्र
Next Article IIT Madras AI for All Free Courses: अब हिंदी में सीखें एआई, लॉन्च किए 6 फ्री ऑनलाइन कोर्स
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?