FeaturedNews

“डॉ. मनमोहन सिंह की आर्थिक सुधारों की नीतियां हमेशा याद रहेंगी”

जिला परवादून कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

डोईवाला। न्यूज लाइव

कांग्रेस के परवादून जिला कार्यालय,डोईवाला में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा, डॉ. मनमोहन सिंह को आर्थिक सुधारों की नीतियों के लिए पूरी दुनिया याद करती है।

उन्होंने कहा,  देश दुनिया में डॉ. मनमोहन सिंह की बेहतर राजनेता होने के साथ एक महान अर्थशास्त्री के रूप में भी पहचान रही है। उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने का काम किया। मनरेगा, आरटीआई, आरटीई, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर,आधार कार्ड जैसी योजनाएं डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल में ही आईं। देश को महंगाई से बाहर निकालने और हर वर्ग की आर्थिक मजबूती के लिए उनकी नीतियां हमेशा याद की जाती रहेंगी।

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य गौरव चौधरी ने कहा, डॉ. मनमोहन सिंह ने अपनी बेहतर नीतियों एवं कार्यशैली की वजह से देश की जनता के दिलों पर राज किया। उनकी आर्थिक नीतियों की देश विदेश में प्रशंसा की जाती है। मनरेगा जैसी योजना दुनिया की सबसे बड़ी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में से एक है। इस योजना ने ग्रामीण भारत की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया। गरीब तबके के लोगों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की।

संयुक्त किसान मोर्चा अध्यक्ष  ताजेन्द्र सिंह ने कहा, सूचना का अधिकार अधिनियम से देश का हर नागरिक सरकारी जानकारियां हासिल कर सकता है। इससे विकास कार्यों में पारदर्शिता बढ़ी है, जवाबदेही बढ़ी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। डॉ. मनमोहन सिंह को हमेशा याद किया जाता रहेगा।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो मिनट मौन रखकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में परवादून कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल,पीसीसी सदस्य गौरव चौधरी,डोईवाला कांग्रेस नगर अध्यक्ष करतार नेगी,डोईवाला गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल,लच्छीवाला कांग्रेस ब्लॉक अध्य्क्ष गौरव मल्होत्रा, बलविंद्र सिंह, सुनील बर्मन, मण्डलम् अध्यक्ष देवराज सावन, कांग्रेस जिला महासचिव राहुल सैनी, अब्दुल कादिर, कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, पूर्व प्रधान उमेद बोरा, पूर्व एनएसयूआई राष्ट्रीय प्रवक्ता आरिफ अली, ताजेन्द्र सिंह ताज, रंजीत सिंह, बलबीर सिंह, साकिर हुसैन, जाहिद अंजुम, भारत भूषण, हाजी अब्दुल वहीद, महेश लोधी, गौरव नारंग, रईस एहमद, जगजीत सिंह, भव्य चमोला, अमित सैनी, मोइन खान, गुरचरण सिंह, जसवीर सिंह, बलबीर सिंह, नागेंद्र सिंह, उस्मान, कादिर, मौ.मौसिन, इलियास, शुभम काम्बोज आदि उपस्थित रहे ।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button