हरिद्वार में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने किया पौधारोपण

Rajesh Pandey
2 Min Read

हरिद्वार। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने सराय स्थित एसटीपी और कूड़ा निस्तारण संयंत्र के पास स्वच्छता और पौधारोपण अभियान चलाया। जिला सूचना अधिकारी अर्चना और पत्रकार यूनियन के सदस्यों ने 50 से अधिक पौधे रोपे। पत्रकारों ने इन पौधों की देखभाल का संकल्प भी लिया।

इस अवसर जिला सूचना अधिकारी ने कहा कि पेड़ पौधे और जल जीवन के लिए अनमोल हैं। इनको बचाने हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है। सामाजिक और वित्तीय जरूरतों के लिए पेड़ों को काटा जा रहा है, लेकिन जिस तरह से पेड़ों को काटा जा रहा है, उससे कहीं अधिक तेजी से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की जरूरत महसूस की जा रही है। स्वच्छ आबोहवा और पर्यावरण के लिए हरियाली का संवर्धन हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सराय स्थित एसटीपी और कूड़ा निस्तारण संयंत्र के पास पौधारोपण अभियान के लिए पत्रकार यूनियन की सराहना की।

उन्होंने कहा कि रोग मुक्त समाज के लिए प्रदूषण मुक्त वातावरण का निर्माण किया जाना जरूरी है और प्रदूषण से मुक्ति के लिए ईंधन बचाने और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लेना बहुत आवश्यक है। हर व्यक्ति को कम से कम दो पौधे लगाने और देखभाल करने का संकल्प लेना होगा।

यूनियन के अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा कि पेड़ पौधों और वनों का पौराणिक काल से सनातन महत्व है। इनकी उपयोगिता को देखते हुए ही हमारे पूर्वजों ने वनों और पेड़ पौधों को धार्मिक महत्व से जोड़ा था। पेड़ पौधों के बिना जीवन की कल्पना ही नहीं की जा सकती। ये हमारी भावनाओं और संस्कारों से जुड़े हैं। सराय में पौधारोपण की अत्यंत जरूरत थी।

इस अवसर पर पीपल, नीम, ओक, शमी, आम और विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। पौधारोपण के मौके पर कार्यक्रम संयोजक मनोज शर्मा, डॉ.एआर खान, अनूप सिंह, राहुल चौहान, अनुभव गर्ग, अनिल बिष्ट, अनूप गिरी , ओम प्रकाश सिंह, बबीता भाटिया, राकेश भाटिया, अर्जुन सिंह, संजय पटुवर, चिरंजी लाल, मोहित शर्मा, संजय मलिक, अश्वनी वर्मा आदि शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *