Uncategorized

फेसबुक ने पेश किया वीआर हेडसेट ‘ओकुलस गो’

सैन फ्रांसिस्को। फेसबुक ने एक नए वर्चुअल रियलटी हेडसेट ‘ओकुलस गो’ वीआर हेडसेट को 199 डॉलर की शुरुआती कीमत पर लॉन्च करने की घोषणा की है। फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने एक ब्लॉग पोस्ट में लिखा, ओकुलस गो हमारा पहला स्टैंडअलोन उत्पाद है, जो वीआर में जाने का सबसे आसान तरीका है।

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि ओकुलस गो अगले साल 199 डॉलर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने दावा किया है कि वीआर में फिल्में और कॉन्सर्ट देखना, गेम खेलना और अपने दोस्तों के साथ मस्ती करना अपने आप में अद्भुत होगा। फेसबुक के सीईओ ने कैलिफोर्निया के सैन होजे में कंपनी के वार्षिक ‘ओक्लुस कनेक्ट’ सम्मेलन में कहा कि यह ‘सबसे अधिक पहुंच योग्य वीआर हेडसेट’ है और इसके 2018 में किसी भी वक्त लॉन्च होने की संभावना है। जुकरबर्ग भी चाहते हैं कि एक अरब लोग वीआर में शामिल हों।

फेसबुक के उपकरण वीआर के उपाध्यक्ष ह्यूगो बर्रा के अनुसार डेवलपर्स के लिए वीआर में शामिल होने के लिए सबसे आसान तरीका आ गया है। इस हेडसेट में दृश्य स्पष्टता के लिए उच्च-रिजॉल्यूशन फास्ट-स्विच एलसीडी स्क्रीन है जो ‘स्क्रीन डोर प्रभाव’ (एसडीई) को कम करने में सहायता करती है। कम चमक के साथ एक विस्तृत क्षेत्र को देखने के लिए अगली पीढ़ी के लेंस हैं। ‘

ओकुलस गो’ के पास हेडसेट पर कैमरे हैं और यह डिवाइस ऑरियनटेशनेल ट्रैकिंग का पता लगाने के लिए कंप्यूटर दृष्टि तकनीक का उपयोग करता है। हेडसेट में स्पीकर लगाए गए हैं, जिसे उपयोगकर्ता सीधे वीआर में ले जा सकते हैं और हेडसेट को किसी और के साथ साझा करने के लिए आसान बना सकते हैं। व्यक्तिगत उपयोग के लिए 3.5 मिमी मानक हेड फोन जैक भी दिया गया है।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button