agricultureFeaturedfoodUttarakhand

मंडुवा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3,578 रुपये प्रति कुंतलः मुख्यमंत्री

अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 पर कृषि विभाग का “उत्तराखंड मिलेट्स भोज”

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 पर कृषि विभाग की ओर से आयोजित “उत्तराखंड मिलेट्स भोज” में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने मिलेट्स उत्पादों से भरपूर पारंपरिक व्यंजनों के स्टाल्स का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने उत्तराखंड के मोटे अनाज (मंडुवा) की खरीदारी की अनुमति दी है। मंडुवा का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹3,578 प्रति कुन्तल निर्धारित है।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कृषि मंत्री गणेश जोशी, विधायक राजपुर खजान दास, पूर्व विधायक मुकेश कोहली, सचिव कृषि वी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, अपर सचिव कृषि रणवीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button