उत्तराखंड में वाहन फिटनेस की पुरानी दरें ही लागू रहेंगी

Rajesh Pandey

देहरादून। उत्तराखंड में वाहन स्वामियों के लिए राहत भरी खबर है। परिवहन विभाग 15 साल से अधिक पुराने वाहनों की फिटनेट टेस्ट की फीस पुरानी दरों पर ही लेगा। पुरानी दरें एक साल यानी 21 फऱवरी 2025 तक लागू रहेंगी।

परिवहन सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी ने बताया कि परिवहन विभाग के पुराने वाहनों की फिटनेस टेस्ट के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना अनुमोदन दे दिया है।

इस अनुमोदन के अनुसार 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों की फिटनेस टेस्ट कराने के लिए पुरानी दरों पर ही फीस लिए जाने की जो सुविधा शासनादेश दिनांक 21 फरवरी 2023 से एक वर्ष हेतु प्रदान की गई थी, वह सुविधा अब 22 फरवरी 2024 से दिनांक 21 फरवरी 2025 तक लागू रहेगी।

सचिव परिवहन ने कहा कि वाहन स्वामी अब एक वर्ष तक पुरानी दरों पर ही अपने वाहन की फिटनेस जाँच करा सकेंगे। परिवहन व्यवसाय से जुड़े विभिन्न संगठन काफ़ी दिनों से इसकी मांग कर रहे थे जिस पर आज मुख्यमंत्री ने अपनी स्वीकृति दी है।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *