
Uttarakhand Blind Football Champions: उत्तराखंड की महिला और पुरुष ब्लाइंड फुटबॉल टीमों का ‘धमाल’
IBFF नॉर्थ सेंट्रल जोन टूर्नामेंट में उत्तराखंड की दोनों टीमों ने जीते खिताब
Uttarakhand Blind Football Champions: जमशेदपुर (झारखंड), 07 नवंबर, 2025ः उत्तराखंड की महिला और पुरुष ब्लाइंड फुटबॉल टीमों ने झारखंड के जमशेदपुर में 1 से 3 नवंबर, 2025 तक आयोजित इंडियन ब्लाइंड फुटबॉल फेडरेशन (IBFF) नॉर्थ सेंट्रल ज़ोन ब्लाइंड फुटबॉल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए, दोनों वर्गों में ख़िताब जीतकर इतिहास रच दिया। उत्तराखंड ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन (UBSA) की ओर से भेजी गई इन दोनों टीमों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
पुरुष टीम ने रोमांचक फाइनल जीता, व्यक्तिगत पुरस्कारों पर भी कब्जा
Uttarakhand Blind Football Champions: पुरुष वर्ग के फ़ाइनल में उत्तराखंड की टीम ने दिल्ली को एक बेहद ही रोमांचक मुकाबले में पेनल्टी शूटआउट में 2-1 से पराजित कर ख़िताब अपने नाम किया।
- कप्तान: शिवम सिंह नेगी
- प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: सोवेंद्र भंडारी
- गोल्डन बूट: साहिल (कुल 27 गोल)
पुरुष टीम के सदस्य: शिवम सिंह नेगी (कप्तान), सोवेंद्र भंडारी (उपकप्तान), साहिल, हिमांशु पाल, राजेश, निखिल, नमन, और गोलकीपर आदित्य सजवाण।
कोच: नरेश सिंह नयाल
गोल गाइड: दीपक सिंह रावत
महिला टीम ने किया वर्चस्व स्थापित, कप्तान ने जीतीं दो ट्रॉफियां
Uttarakhand Blind Football Champions: महिला टीम ने फ़ाइनल में पश्चिम बंगाल को 3-0 से पराजित कर आसानी से ख़िताब जीता। टीम की कप्तान शेफाली रावत ने न सिर्फ टीम को जीत दिलाई, बल्कि व्यक्तिगत प्रदर्शन में भी कमाल किया और दो बड़ी ट्रॉफियां अपने नाम कीं।
- कप्तान: शेफाली रावत
- प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: शेफाली रावत
- गोल्डन बूट: शेफाली रावत (कुल 21 गोल)
- बेस्ट गोलकीपर: स्मिता रावत (उनका यह पहला टूर्नामेंट था)
महिला टीम के सदस्य: शेफाली रावत (कप्तान), शीतल कुमारी (उप कप्तान), तनुजा परमार, अनुष्का दुबे, और स्मिता रावत (गोलकीपर)।
कोच: नरेश सिंह नयाल
गोल गाइड: दीपांशु पालीवाल
रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन: कुल 80 गोल दागे
इस टूर्नामेंट में उत्तराखंड की दोनों टीमों ने मिलकर कुल 80 गोल दागे, जो कि अब तक किसी भी टूर्नामेंट में सबसे अधिक हैं। इसमें विशेष रूप से महिला टीम का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा, जिन्होंने कुल 23 गोल किए, जिनमें कप्तान शेफाली रावत ने 21 और शीतल ने 2 गोल किए। यह किसी भी महिला टीम द्वारा किया गया सबसे अधिक गोल का रिकॉर्ड है।
यूबीएसए ने दी बधाई, भव्य स्वागत की तैयारी
उत्तराखंड ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन (UBSA) की तरफ से दोनों टीमों को टूर्नामेंट में भेजा गया था। खिताब जीतने पर UBSA के अध्यक्ष अनंत प्रकाश मेहरा ने दोनों ही टीमों को बधाई दी और कहा कि बोर्ड आने वाले समय में भी खिलाड़ियों की हर प्रकार से सहायता करता रहेगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि टीम्स के देहरादून लौटने पर एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा।













