VIDEO: भानियावाला की सपेरा बस्ती में सभासद पर तेंदुए का हमला

Rajesh Pandey
डोईवाला नगर पालिका के भानियावाला सपेरा बस्ती इलाके में तेंदुए की दहशत

डोईवाला। भानियावाला सपेरा बस्ती क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेंदुआ घुस गया। सूचना मिलते ही नगर पालिका सभासद ईश्वर सिंह रौथाण मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान खाली प्लाट से बाहर कूद रहे तेंदुए ने रौथाण पर हमला कर दिया। उनकी गर्दन पर खरोंच आई हैं।

Contents
डोईवाला। भानियावाला सपेरा बस्ती क्षेत्र में शुक्रवार सुबह तेंदुआ घुस गया। सूचना मिलते ही नगर पालिका सभासद ईश्वर सिंह रौथाण मौके पर पहुंच गए। इसी दौरान खाली प्लाट से बाहर कूद रहे तेंदुए ने रौथाण पर हमला कर दिया। उनकी गर्दन पर खरोंच आई हैं।रौथाण ने डोईवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा कराई। इसके बाद नगर पालिका सभासद एडवोकेट मनीष कुमार धीमान और रौथाण ने उपजिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान से मुलाकात करके क्षेत्रवासियों की तेंदुए से सुरक्षा की व्यवस्था कराने तथा तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई कराने की मांग की।सभासद मनीष कुमार धीमान और ईश्वर सिंह रौथाण ने सभी स्थानीय निवासियों एवं सपेरा बस्ती क्षेत्र में जाने वाले लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

रौथाण ने डोईवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा कराई। इसके बाद नगर पालिका सभासद एडवोकेट मनीष कुमार धीमान और रौथाण ने उपजिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान से मुलाकात करके क्षेत्रवासियों की तेंदुए से सुरक्षा की व्यवस्था कराने तथा तेंदुए को पकड़ने की कार्रवाई कराने की मांग की।

तेंदुए के हमले को लेकर डोईवाला नगर पालिका सभासद मनीष कुमार धीमान और ईश्वर सिंह रौथाण ने उपजिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान से मुलाकात की।

सभासद मनीष कुमार धीमान और ईश्वर सिंह रौथाण ने सभी स्थानीय निवासियों एवं सपेरा बस्ती क्षेत्र में जाने वाले लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है।

 

Keywords:- Leopard attack, Doiwala Township, SDM Doiwala, Uttarakhand Forest

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *