
Neurosurgery OPD at GMC Srinagar 2025: बेस अस्पताल श्रीनगर में न्यूरो सर्जन की तैनाती, गढ़वाल के मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
Neurosurgery OPD at GMC Srinagar 2025: श्रीनगर (गढ़वाल), 25 नवंबर, 2025: राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस अस्पताल श्रीकोट में तीन वर्ष के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर न्यूरो सर्जरी विभाग की ओपीडी सेवा शुरू हो गई है। न्यूरो सर्जन प्रोफेसर डॉ. देवेंद्र कुमार ने बेस अस्पताल में कार्यभार संभाल लिया है। अब गढ़वाल मंडल के मरीजों को न्यूरो संबंधी उपचार के लिए अन्य शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
Neurosurgery OPD at GMC Srinagar 2025: मंगलवार और शुक्रवार को लगेगी न्यूरो सर्जरी की ओपीडी
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मरीजों को अब प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को बेस अस्पताल में न्यूरो सर्जरी की विशेषज्ञ ओपीडी का लाभ मिलेगा। मंगलवार को पहली ओपीडी आधे दिन की रही, लेकिन शुक्रवार से नियमित सेवाएं शुरू हो जाएंगी। न्यूरो संबंधी समस्याओं वाले मरीज इन दिनों आकर विशेषज्ञ परामर्श, जांच और दवा संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
Neurosurgery OPD at GMC Srinagar 2025: न्यूरो सर्जन प्रोफेसर डॉ. देवेंद्र कुमार संजय गांधी पीजीआई लखनऊ से अध्ययन और देश के कई प्रमुख अस्पतालों तथा कई प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में सीनियर कंसल्टेंट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि डॉ. देवेंद्र कुमार के आने से गढ़वाल के न्यूरो मरीजों को विशेषज्ञ उपचार अब यहीं उपलब्ध होगा। ओपीडी के साथ ही न्यूरो सर्जरी के ऑपरेशन संबंधित कार्य भी जल्द किए जाएंगे। अस्पताल में पहले से ही हाई क्वालिटी की एमआरआई, सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं स्थापित हैं।
Also Read: Bronchoscopy facility Srinagar: बेस अस्पताल श्रीनगर में ब्रोंकोस्कोपी जांच की अत्याधुनिक सुविधा
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के प्रयासों से अस्पताल में सुपर स्पेशलिटी सेवाओं के विस्तार की प्रक्रिया तेज हुई है। दुर्घटनाओं के समय न्यूरो सर्जरी की आवश्यकता अधिक होती है, ऐसे में न्यूरो सर्जन की उपलब्धता से गंभीर मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अस्पताल के समीप क्रिटिकल केयर यूनिट भी तैयार हो रही है, जो क्षेत्र के गंभीर मरीजों को बड़ा लाभ देगी।
Neurosurgery OPD at GMC Srinagar 2025: बेस अस्पताल श्रीनगर के न्यूरो सर्जन प्रोफेसर डॉ. देवेंद्र कुमार ने कार्यभार संभालने पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा, “बेस अस्पताल में न्यूरो सर्जरी विभाग का कार्यभार संभालना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मेरा प्रयास रहेगा कि गढ़वाल क्षेत्र के मरीजों को सर्वोत्तम और समयबद्ध न्यूरो सेवाएं यहीं उपलब्ध कराई जा सकें। जल्द शुरू होने वाली क्रिटिकल केयर यूनिट हमारे उपचार को और प्रभावी बनाएगी।”
Neurosurgery OPD at GMC Srinagar 2025: बेस अस्पताल में वर्ष 2011 तक न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. महेश रमोला ने सेवाएं दी थीं। उनके त्यागपत्र के बाद वर्ष 2022 में डॉ. आर.एस. मित्तल को तैनाती मिली थी, लेकिन उनके द्वारा कुछ समय ही सेवा दी गई थी। तीन साल बाद स्थायी रूप से विशेषज्ञ की तैनाती होने से क्षेत्र के मरीजों में राहत है।












