By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: Neurosurgery OPD at GMC Srinagar 2025: बेस अस्पताल श्रीनगर में न्यूरो सर्जन की तैनाती, गढ़वाल के मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > health > Neurosurgery OPD at GMC Srinagar 2025: बेस अस्पताल श्रीनगर में न्यूरो सर्जन की तैनाती, गढ़वाल के मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
healthNewsUttarakhand

Neurosurgery OPD at GMC Srinagar 2025: बेस अस्पताल श्रीनगर में न्यूरो सर्जन की तैनाती, गढ़वाल के मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

Rajesh Pandey
Last updated: November 25, 2025 4:45 pm
Rajesh Pandey
5 months ago
Share
SHARE

Neurosurgery OPD at GMC Srinagar 2025: श्रीनगर (गढ़वाल), 25 नवंबर, 2025: राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस अस्पताल श्रीकोट में तीन वर्ष के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर न्यूरो सर्जरी विभाग की ओपीडी सेवा शुरू हो गई है। न्यूरो सर्जन प्रोफेसर डॉ. देवेंद्र कुमार ने बेस अस्पताल में कार्यभार संभाल लिया है। अब गढ़वाल मंडल के मरीजों को न्यूरो संबंधी उपचार के लिए अन्य शहरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

Neurosurgery OPD at GMC Srinagar 2025: मंगलवार और शुक्रवार को लगेगी न्यूरो सर्जरी की ओपीडी

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मरीजों को अब प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को बेस अस्पताल में न्यूरो सर्जरी की विशेषज्ञ ओपीडी का लाभ मिलेगा। मंगलवार को पहली ओपीडी आधे दिन की रही, लेकिन शुक्रवार से नियमित सेवाएं शुरू हो जाएंगी। न्यूरो संबंधी समस्याओं वाले मरीज इन दिनों आकर विशेषज्ञ परामर्श, जांच और दवा संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

Neurosurgery OPD at GMC Srinagar 2025: न्यूरो सर्जन प्रोफेसर डॉ. देवेंद्र कुमार संजय गांधी पीजीआई लखनऊ से अध्ययन और देश के कई प्रमुख अस्पतालों तथा कई प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में सीनियर कंसल्टेंट के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि डॉ. देवेंद्र कुमार के आने से गढ़वाल के न्यूरो मरीजों को विशेषज्ञ उपचार अब यहीं उपलब्ध होगा। ओपीडी के साथ ही न्यूरो सर्जरी के ऑपरेशन संबंधित कार्य भी जल्द किए जाएंगे। अस्पताल में पहले से ही हाई क्वालिटी की एमआरआई, सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं स्थापित हैं।

Also Read: Bronchoscopy facility Srinagar: बेस अस्पताल श्रीनगर में ब्रोंकोस्कोपी जांच की अत्याधुनिक सुविधा

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के प्रयासों से अस्पताल में सुपर स्पेशलिटी सेवाओं के विस्तार की प्रक्रिया तेज हुई है। दुर्घटनाओं के समय न्यूरो सर्जरी की आवश्यकता अधिक होती है, ऐसे में न्यूरो सर्जन की उपलब्धता से गंभीर मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अस्पताल के समीप क्रिटिकल केयर यूनिट भी तैयार हो रही है, जो क्षेत्र के गंभीर मरीजों को बड़ा लाभ देगी।

Neurosurgery OPD at GMC Srinagar 2025: बेस अस्पताल श्रीनगर के न्यूरो सर्जन प्रोफेसर डॉ. देवेंद्र कुमार ने कार्यभार संभालने पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा, “बेस अस्पताल में न्यूरो सर्जरी विभाग का कार्यभार संभालना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मेरा प्रयास रहेगा कि गढ़वाल क्षेत्र के मरीजों को सर्वोत्तम और समयबद्ध न्यूरो सेवाएं यहीं उपलब्ध कराई जा सकें। जल्द शुरू होने वाली क्रिटिकल केयर यूनिट हमारे उपचार को और प्रभावी बनाएगी।”

Neurosurgery OPD at GMC Srinagar 2025: बेस अस्पताल में वर्ष 2011 तक न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. महेश रमोला ने सेवाएं दी थीं। उनके त्यागपत्र के बाद वर्ष 2022 में डॉ. आर.एस. मित्तल को तैनाती मिली थी, लेकिन उनके द्वारा कुछ समय ही सेवा दी गई थी। तीन साल बाद स्थायी रूप से विशेषज्ञ की तैनाती होने से क्षेत्र के मरीजों में राहत है।

You Might Also Like

Chamoli Artisans Fair Local Products: चमोली में Empower Society का कारीगर मेला, स्थानीय उत्पादों को मिला मंच
डाकपत्थर डिग्री कालेज में वैकेंसी, पांच मई आवेदन की अंतिम तिथि
गैरसैंण में राज्य स्थापना दिवस पर ‘‘उत्तराखंड महोत्सव’’, सीएम ने की कई घोषणाएं
AI and future jobs: “दस वर्षों में इस फील्ड में सबसे ज़्यादा सैलरी वालीं बेहतरीन नौकरियां होंगी”
स्वास्थ्य के लिए जागरूक करने के लिए उत्तराखंड हेल्थ प्रीमियर लीग शुरू
TAGGED:base hospital Shriokotcritical care unitDr. Devendra Kumarexpert neuro consultationexpert neurosurgeonGarhwal neuro treatmentGovernment Medical College Srinagarhigh-quality MRI and CT scanneuro surgery operationsneuro surgery specialistNeurosurgery OPDsuper speciality hospital services 2025
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article OAuth token attack safety tips for users: बिना सोचे समझे किसी भी ऐप को सोशल अकाउंट से लॉगिन न करें
Next Article भारत में पशुओं से मिलने वाले दूध को बाजार से नहीं हटा पाएगा Lab Grown Milk
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?