Uttarakhand स्वास्थ्य विभाग में 391 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन इस तारीख से शुरू

Rajesh Pandey

देहरादून। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उत्तराखंड में समूह ‘ग’ के अन्तर्गत स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) के रिक्त 391 पदों पर सीधी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू होगी।

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के अनुसार, उक्त पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 मार्च तय की गई है। इनमें 299 पद अनारक्षित श्रेणी के हैं।

देखें- विज्ञप्ति

देखें- विस्तृत विज्ञापन

स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) पद पर सीधी भर्ती के लिए अभ्यर्थी द्वारा भारतीय नर्सिंग परिषद्, नई दिल्ली द्वारा समय-समय पर निर्धारित शैक्षिक योग्यता एवं उक्त के अनुरुप बेसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) प्रशिक्षण कोर्स (जिसमें 06 माह का प्रसव प्रशिक्षण सम्मिलित है) सफलतापूर्वक किया हो। अभ्यर्थी उत्तराखंड नर्सेस एण्ड मिडवाइव्स काउन्सिल में सम्यक रूप से पंजीकृत हों।

बोर्ड की वेबसाइट www.ukmssb.org पर आवेदन किया जाएगा। चार मार्च शाम पांच बजे तक वेबसाइट आवेदन के लिए खुली रहेगी।

Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *