Short story- Moral Values

बच्चों के लिए जॉक्स

एक उत्सुक बच्चे ने अपनी मां से पूछा: “माँ, आपके कुछ बाल सफेद हो रहे हैं?” माँ ने इस अवसर को अपने बच्चे को पढ़ाने के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि आप की हर गलती पर एक बाल सफेद हो जाता है। आप गलतियां नहीं करोगे तो बाल सफेद नहीं होंगे। बच्चे ने बड़ी मासूमियत से कहा, “अब मुझे पता चला कि दादी के सिर पर सारे बाल सफेद क्यों हैं। 

विदेश से लौटने के बाद एक यात्री को एयरपोर्ट पर अपना सामान नहीं मिल सका। वह गुम हुए सामान की सूचना देने के लिए एयरपोर्ट के काउंटर पर गया। जहां उपस्थित एक महिला कर्मचारी ने उससे मुस्कराते हुए कहा कि, चिंता करने की बात नहीं है। यहां सभी प्रोफेशनल कर्मचारी हैं। आपका सामान सुरक्षित हाथों में है। इसके बाद उस कर्मचारी ने यात्री से पूछा कि क्या आपका विमान पहुंच गया है। यह सुनते ही यात्री बेहोश होते हुए बचा। 
 
 
एक प्रोफेसर नाव पर यात्रा कर रहा था। रास्ते में नाविक से पूछा। “क्या आप बायोलॉजी, इकोलॉजी, जूलॉजी, साइकोलॉजी जानते हैं? नाविक ने उनके सवालों के जवाब नहीं दिए। इस पर प्रोफेसर ने कहा, तुम पृथ्वी के बारे में कुछ नहीं जानते हो? तुम बिना पढ़े लिखे हो और ऐसे ही मर जाओगे। कुछ समय बाद नाव डूबने लगी। नाविक ने प्रोफेसर से पूछा, क्या आप स्विमोलॉजी,एस्कैपोलॉजी जानते हैं? प्रोफेसर ने कहा, नहीं। नाविक ने कहा, तो “ठीक है, शार्कोलॉजी और क्रोकोडोलॉजी आपके हेडोलॉजी को खा लेंगे। आप डैथोलॉजी हो जाओगे अपने माउथोलॉजी की वजह से। 
 

कक्षा में शिक्षक ने विद्यार्थियों को “ई” लैटर से शुरू होने वाले जानवर का नाम पूछा।  एक लड़के ने कहा , “एलीफेंट।” फिर शिक्षक ने “टी” लैटर वाले जानवर का नाम पूछा, जवाब मिला, “टू एलीफेंट।” 

शिक्षक ने कक्षा के सबसे शरारती बच्चे से पूछा कि “एम” से शुरू होने वाले जानवर का नाम बताओ, उसने जवाब दिया “मै बी एन एलीफेंट!”
 
एक बच्चे से किसी ने पूछा, आप कहां रहते हो।
बच्चे ने कहा, अपने मम्मी पापा के साथ।
आपके मम्मी पापा कहां रहते हैं।
बच्चा- मेरे साथ।
आप तीनों कहां रहते हो।
बच्चा- साथ-साथ रहते हैं।
मैं पूछ रहा हूं आपका घर कहां हैं। 
बच्चे ने कहा, मेरे पड़ोसी के घर के पास। 
आपका पड़ोसी कहां रहता है। 
बच्चा- मैं बताऊंगा तो आप विश्वास नहीं करोगे।
भाई जल्दी बताओ, मैं विश्वास कर लूंगा। 
बच्चा- मेरा पड़ोसी मेरे घर के पास रहता है। 
 
 
 

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button