गायक बनने के लिए गधे ने टिड्डी से सलाह ली

Rajesh Pandey
किसी जंगल के पास एक गधा रहता था। वह अपनी बेसुरी आवाज से बहुत परेशान था। वह भी चाहता था कि उसकी आवाज किसी गायक की तरह हो। वह भी सुरों में गीत गाना चाहता था। एक दिन वह हरी घास के मैदान में चर रहा था कि उसे मधुर गीत सुनाई दिया।
घास से भरे मैदान में काफी तलाश के बाद गधे ने एक टिड्डी को गाते हुए देखा। गधे ने टिड्डी को डिस्टर्ब किए बिना गीत का आनंद लिया। गीत समाप्त होने पर उसने टिड्डी से पूछा, दोस्त मैं भी यही हरी घास खाता हूं, जो शायद तुम भी खाते होगे। मैं भी तुम्हारी तरह गाना चाहता हूं। मुझे बताने का कष्ट करोगे कि तुम और क्या खाते हो।
टिड्डी ने सोचा कि गधा उससे मजाक कर रहा था, इसलिए उसने भी मजाक में जवाब दिया कि वह हरी घास पर जमा ओंस की बूंदों का सेवन करता है। ओंस से उसकी आवाज में स्वयं सुर आ जाते हैं। गधे ने टिड्डी का धन्यवाद किया और तय कर लिया कि आज से ओंस वाली घास ही चरेगा। उसने देखा कि सुबह-सुबह घास पर ओंस जमा होती है, इसलिए तड़के ही घास चरी जाए।
गधा सुबह-सुबह मैदान में पहुंच जाता और ओंस वाली घास चरता। कई माह बाद भी उसकी आवाज तो पहले जैसी ही थी। वह कभी भी सुर में गीत नहीं गा पाया, लेकिन सुबह-सुबह घास के मैदान में सैर करने और चरने से उसकी सेहत अच्छी हो गई। वह उस टिड्डी को तलाश करता रहा, जिसने उसे बताया था कि ओंस का सेवन करने से आवाज अच्छी हो जाती है।
Key words: Story for Kids, Motivational Stories in Hindi, Life Skills, Children’s Book, बच्चों की कहानियां, बच्चों के लिए कहानियां, कहानियां, हिन्दी में कहानियां, नैतिक कहानियां, प्रेरक कहानियां, पंचतंत्र की कहानियां, जंगल की कहानियां, लोक कहानियां, लोक कथाएं, लोक कथा
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *