By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Reading: Uttarkashi tunnel collapse: मुख्यमंत्री धामी ने टनल में फंसे श्रमिकों से बात की
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
NEWSLIVE24x7NEWSLIVE24x7
Font ResizerAa
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
  • About
  • Agriculture
  • Uttarakhand
  • Blog Live
  • Career
  • News
  • Contact us
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
- Advertisement -
Ad imageAd image
NEWSLIVE24x7 > Blog > Featured > Uttarkashi tunnel collapse: मुख्यमंत्री धामी ने टनल में फंसे श्रमिकों से बात की
FeaturedNationalNewsUttarakhand

Uttarkashi tunnel collapse: मुख्यमंत्री धामी ने टनल में फंसे श्रमिकों से बात की

Rajesh Pandey
Last updated: November 25, 2023 7:11 pm
Rajesh Pandey
2 years ago
Share
SHARE

उत्तरकाशी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को उत्तरकाशी में सिलक्यारा टनल रेस्क्यू ऑपरेशन का जायज़ा लिया। उन्होंने टनल में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली।

इस दौरान सीएम धामी ने ऑगर मशीन की स्थिति के संबंध में भी जाना। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पाइप में फंसी ऑगर मशीन को अतिशीघ्र निकाला जाए। ऑगर मशीन को निकालने के लिए जो मशीन या टेक्नोलॉजी का उपयोग हो, उसे अतिशीघ्र मंगवाया जाए।

मुख्यमंत्री ने टनल में फंसे श्रमिकों को भेजे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच भी की। उन्होंने श्रमिकों को भोजन भेजने की विधि को भी जाना। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की हर मांग को प्राथमिकता से लिया जाए और जो सामग्री संभव हो उन्हें भेजी जाए।

मुख्यमंत्री ने टनल में एसडीआरएफ द्वारा स्थापित ऑडियो कम्युनिकेशन सेटअप के माध्यम से अंदर फंसे श्रमिकों में से गब्बर सिंह, सबाह अहमद, अखिलेश से बात कर सभी मजदूरों के बारे में जानकारी ली और उनका हौसला आफजाई किया।

मुख्यमंत्री ने अंदर फंसे श्रमिकों से कहा, कोई भी दिक्कत होने पर अधिकारियों को सूचित करें। उन्होंने कहा कि आप सभी को जल्द ही बाहर निकाल लिया जाएगा। पूरा देश आपके साथ खड़ा है।

केंद्र एवं राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि सभी श्रमिकों को शीघ्र और सुरक्षित बाहर निकाला जाए। उन्होंने कहा कि जो भी तकनीक एवं संसाधन मौजूद हैं उनका इस्तेमाल कर रेस्क्यू ऑपरेशन में और अधिक तेजी लाई जाए। और, जरूरत हो तो अतिरिक्त संसाधनों को भी बाहर से तत्काल मंगाया जाए।

राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा। हम सभी मिलकर अति शीघ्र राहत एवं बचाव कार्य को पूर्ण करेंगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, प्रधानमंत्री के पूर्व सलाहकार एवं उत्तराखंड सरकार के सलाहकार भास्कर खुल्बे, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधु, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय( भारत सरकार) के सचिव अनुराग जैन, एमडी एनएचआईडीसीएल महमूद अहमद उपस्थित रहे।

इसके साथ ही, कमिश्नर गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे, रेस्क्यू आभियान के समन्वयक सचिव डॉ. नीरज खैरवाल, पीएमओ उप सचिव मंगेश घिल्डियाल, विधायक संजय डोभाल, विधायक सुरेश चौहान, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी अभिषेक रूहेला आदि मौजूद रहे।

You Might Also Like

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में वैदिक माइक्रोबायोलॉजी की पढ़ाई
Video: अपने जन्म से शाकाहारी नहीं है आलू वाला समोसा…
श्री बदरीनाथ धाम और श्री केदारनाथ धाम में शीतकाल के लिए आईटीबीपी तैनात
डुग डुगी जुलाई 2020
Uttarakhand glacier monitoring: यूकॉस्ट के डीजी प्रो. दुर्गेश पंत से धराली के ऊपर ग्लेशियर लेक की रिपोर्ट मांगी
TAGGED:2023 Uttarakhand tunnel collapseSilkyara Tunnel CollapseUttarakhand TunnelUttarakhand Tunnel CollapseUttarkashi tunnel collapse
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Email Copy Link Print
ByRajesh Pandey
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Previous Article सर्दियों की सुबह: चाय में अदरक की कहानी
Next Article National Milk Day: मिल्क मैन ऑफ इंडिया और श्वेत क्रांति को याद करने का दिन
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://newslive24x7.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1.mp4

Sajani Pandey Editor newslive24x7.com

Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun
Prem Nagar Bazar Doiwala Dehradun Doiwala, PIN- 248140
9760097344
© 2026 News Live 24x7| Developed By: Tech Yard Labs
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?