Uttarakhand Election 2022: हरीश रावत के ट्वीट का भाजपा ने इस तरह दिया जवाब

Rajesh Pandey
देहरादून। उत्तराखंड में ठंड बढ़ रही है, पर चुनाव नजदीक होने की वजह से सियासत गरमा रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ हरीश रावत का ट्वीट मीडिया में सुर्खियां बन गया।
उन्होंने गुरुवार को भी एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- मेरा ट्वीट रोजमर्रा जैसा ही ट्वीट है, मगर आज अखबार पढ़ने के बाद लगा कि कुछ खास है, क्योंकि भाजपा और आप पार्टी को मेरी ट्वीट को पढ़कर बड़ी मिर्ची लग गई है और इसलिये बड़े नमक-मिर्च लगाये हुये बयान दे रहे हैं।

Contents
देहरादून। उत्तराखंड में ठंड बढ़ रही है, पर चुनाव नजदीक होने की वजह से सियासत गरमा रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ हरीश रावत का ट्वीट मीडिया में सुर्खियां बन गया।उन्होंने गुरुवार को भी एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- मेरा ट्वीट रोजमर्रा जैसा ही ट्वीट है, मगर आज अखबार पढ़ने के बाद लगा कि कुछ खास है, क्योंकि भाजपा और आप पार्टी को मेरी ट्वीट को पढ़कर बड़ी मिर्ची लग गई है और इसलिये बड़े नमक-मिर्च लगाये हुये बयान दे रहे हैं।अब उत्तराखंड भाजपा ने हरीश रावत के ट्वीट के जवाब में क्या ‘फिर से’ मान जाएंगे!, शीर्षक के साथ जवाब दिया। इसके साथ एक वीडियो भी साझा किया।भाजपा का एक और ट्वीट,  और कुछ देर बाद ! शीर्षक के साथ एक वीडियो साझा किया है, जिस पर गाना चल रहा है, फूलों की डाली झुकाऊं कैसे…।भाजपा के इन ट्वीट पर यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। उत्तराखंड में चुनाव के दौर में सोशल मीडिया पर राजनीतिक दलों के बीच जंग तेज हो गई है।
अब उत्तराखंड भाजपा ने हरीश रावत के ट्वीट के जवाब में क्या ‘फिर से’ मान जाएंगे!, शीर्षक के साथ जवाब दिया। इसके साथ एक वीडियो भी साझा किया।

भाजपा का एक और ट्वीट,  और कुछ देर बाद ! शीर्षक के साथ एक वीडियो साझा किया है, जिस पर गाना चल रहा है, फूलों की डाली झुकाऊं कैसे…।

भाजपा के इन ट्वीट पर यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। उत्तराखंड में चुनाव के दौर में सोशल मीडिया पर राजनीतिक दलों के बीच जंग तेज हो गई है।
Share This Article
Follow:
newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *