FeaturedUttarakhand

श्री केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्यों के लिए एनटीपीसी से 25 करोड़ का करार

  • पर्यटन सचिव एवं एनटीपीसी के बीच दिल्ली में एमओयू पर हस्ताक्षर
उत्तराखंड के पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने श्री केदारनाथ धाम के पुनर्विकास कार्यों को गति प्रदान करने की श्रृंखला में नई दिल्ली में नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (सीएसआर) एमएसडी भट्टामिश्रा के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
समझौते के अनुसार एनटीपीसी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में ₹25 करोड़ की धनराशि श्री केदारनाथ धाम में विभिन्न पुनर्निर्माण कार्यों एवं यात्री सुविधाओं के विकास के लिए प्रदान की जाएगी। इससे पूर्व सार्वजनिक क्षेत्र के अन्य शीर्षस्थ उपक्रमों तथा श्री केदारनाथ धाम चैरिटेबल ट्रस्ट के मध्य 100 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि के समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किए जा चुके हैं।
पर्यटन सचिव जावलकर ने बताया कि एनटीपीसी से प्राप्त धनराशि का उपयोग मंदाकिनी में आस्था पथ, कतार प्रबंधन, तीर्थयात्रियों के बैठने तथा रेन शेल्टर निर्माण; सरस्वती नदी की ओर वाटर एटीएम निर्माण तथा मंदिर प्लाजा में रेन शेल्टर के निर्माण आदि कार्यों में किया जा सकेगा।
केदारनाथ टाउन केे पुनर्विकास कार्यों के लिए नोडल संस्था केे रूप में कार्य करने वाले श्री केदारनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा इन सभी कार्यों के लिए अनिवार्य क्लीयरेंस प्राप्त करना होगा।
उन्होंने बताया कि एनटीपीसी धनराशि का भुगतान श्री केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट को किश्तों में करेगा। इससे पहले इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 27.96 करोड़, ओएनजीसी ने 26 करोड़, रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन ने 23.52 करोड़ तथा पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन ने 25.6 करोड़ की धनराशि कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के तहत श्री केदारनाथ उत्थान चैरिटेबल ट्रस्ट को देने के संबंध में समझौता ज्ञापन निष्पादित किए हैं।

Rajesh Pandey

newslive24x7.com टीम के सदस्य राजेश पांडेय, उत्तराखंड के डोईवाला, देहरादून के निवासी और 1996 से पत्रकारिता का हिस्सा। अमर उजाला, दैनिक जागरण और हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख हिन्दी समाचार पत्रों में 20 वर्षों तक रिपोर्टिंग और एडिटिंग का अनुभव। बच्चों और हर आयु वर्ग के लिए 100 से अधिक कहानियां और कविताएं लिखीं। स्कूलों और संस्थाओं में बच्चों को कहानियां सुनाना और उनसे संवाद करना जुनून। रुद्रप्रयाग के ‘रेडियो केदार’ के साथ पहाड़ के गांवों की अनकही कहानियां लोगों तक पहुंचाईं और सामुदायिक जागरूकता के लिए काम किया। रेडियो ऋषिकेश के शुरुआती दौर में लगभग छह माह सेवाएं दीं। ऋषिकेश में महिला कीर्तन मंडलियों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। जीवन का मंत्र- बाकी जिंदगी को जी खोलकर जीना चाहता हूं, ताकि बाद में ऐसा न लगे कि मैं तो जीया ही नहीं। शैक्षणिक योग्यता: बी.एससी (पीसीएम), पत्रकारिता स्नातक, एलएलबी संपर्क: प्रेमनगर बाजार, डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड-248140 ईमेल: rajeshpandeydw@gmail.com फोन: +91 9760097344

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button